Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'स्पेशल ऑप्स' सीजन 2 में दांव पर होगा बहुत कुछ, हिम्मत सिंह के दिखेंगे कई रूप

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Special Ops, Special Ops Season 2, JioHotstar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 May 2025

Last updated on: May 15, 2025, 17:49 IST

लोकप्रिय वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है। इसमें एक्टर के.के. मेनन एक बार फिर से पर्दे पर रॉ अफसर हिम्‍मत सिंह का किरदार निभाते दिखेंगे। मेकर्स ने नए सीजन की झलक दिखाते हुए लिखा, 'हिम्मत और टीम वापस आ गई है!' सीरीज की कहानी रोमांच से भरी है। 

इसमें दमदार किरदार और जबरदस्त एक्शन है। इस बार शो में भारतीय इंटेलिजेंस की दुनिया को और ज्यादा गहराई से दिखाया जाएगा। इस बार दांव पर बहुत कुछ होगा। जियो हॉटस्टार के हेड ऑफ क्लस्टर, एंटरटेनमेंट, आलोक जैन ने कहा, "हमारा मकसद हमेशा से दर्शकों के लिए दमदार और असरदार कहानियां लाना रहा है। 

'स्पेशल ऑप्स' इस कदम की ओर एक मिसाल है। सीजन 2 में हिम्मत सिंह की वापसी इस पॉपुलर फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाएगी। यह सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और जबरदस्त होने वाला है।" 'स्पेशल ऑप्स' के क्रिएटर नीरज पांडे ने कहा, " 'स्पेशल ऑप्स' के साथ हमने ऐसा कुछ बनाने का सपना देखा था, जो लंबे समय तक दर्शकों को याद रहे। 

एक्शन, स्केल और कहानी के मामले में यह शानदार होगा। पिछली सीरीज को मिली प्रतिक्रिया ने हमारे अंदर उत्साह जगाया। इस नए सीजन का पैमाना कहीं अधिक तेज और जज्बाती होने वाला है। इस बार दर्शकों को ज्यादा रोमांच मिलेगा। इसका श्रेय हमारी फ्राइडे स्टोरीटेलर्स टीम और जियो हॉटस्टार की मजबूत साझेदारी को जाता है। 

हम दर्शकों के साथ इस नए सीजन की शुरुआत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।" वहीं, एक्टर के.के. मेनन ने कहा, "हिम्मत सिंह एक ऐसा किरदार है, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है। इस रोल में दोबारा आना मेरे लिए सौभाग्य और चुनौती दोनों है। 

सीजन 2 में दर्शकों को हिम्मत के नए रूप देखने को मिलेंगे। उसकी कमजोरियां, उसका हौसला और उसके फैसलों की कीमत, इस बार स्क्रिप्ट बेहद दमदार है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं कर सकता।" निर्माताओं ने 'स्पेशल ऑप्स' सीजन 2 का टीजर जारी कर दिया है, लेकिन उन्होंने अब तक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Special Ops , Special Ops Season 2 , JioHotstar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD