Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बोलोग्ना ने मिलान को हराकर 51 साल बाद कोपा इटालिया का खिताब जीता

Sports News, Football, Bologna FC, Coppa Italia Frecciarossa, Italian Cup, Italian Cup Trophy, AC Milan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोम , 15 May 2025

Last updated on: May 15, 2025, 17:37 IST

बोलोग्ना एफसी ने एसी मिलान पर 1-0 की जीत के साथ कोपा इटालिया फ्रेकिआरोसा (इटैलियन कप) ट्रॉफी जीत ली है। 1973/74 के बाद पहली बार टीम ने खिताब जीता है। मैच शुरू होने के 3 मिनट बाद मिलान ने पहला मौका बनाया जब लीओ ने विंग पर लुकुमी को हराया और एक खतरनाक क्रॉस भेजा, लेकिन जिमेनेज इसे पूरा नहीं कर सके। 

5 मिनट बाद, बोलोग्ना ने कास्त्रो से क्लोज-रेंज हेडर के साथ जवाब दिया, लेकिन मेगनन ने एक शानदार बचाव किया। 9वें मिनट स्कोर्पस्की ने डबल सेव किया - पहले मिरांडा के डिफ्लेक्शन पर, फिर जोविक के क्लोज-रेंज शॉट को रोक दिया। इन शुरुआती मौकों के बाद दोनों ही टीमों का डिफेंस बेहद रक्षात्मक रहा और पहला हाफ 0-0 पर समाप्त हुआ।

दूसरे हाफ की शुरुआत के 7 मिनट बाद बोलोग्ना की तरफ से गोल दागा गया। थियो हर्नांडेज़ ने ओरसोलिनी को टैकल किया और गेंद एनडोये के पास गई, जिन्होंने दाएं पैर से शॉट लगाया। मिलान ने वॉकर, जोआओ फेलिक्स और जिमेनेज को टॉमोरी, जिमेनेज और जोविक के प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में लाकर संतुलन बनाने की कोशिश की।

बोलोग्ना ने भी फेबियन और ओरसोलिनी के सब्सिट्यूट के तौर पर पोबेगा और कैसले को मैदान में उतारा। मिलान के लिए गोल के मौके बनाना बेहद मुश्किल रहा। बोलोग्ना ने कास्त्रो और एनडोये से कुछ लंबे शॉट लेने की कोशिश की, हालांकि वे लक्ष्य से चूक गए। 

परिणाम के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया लेकिन इसका फायदा मिलान नहीं उठा सकी। विन्सेन्ज़ो इटालियानो के बोलोग्ना ने 1-0 से जीत हासिल की और कोपा इटालिया फ्रेकियारोसा को अपने नाम कर लिया। जीत के बाद बोलोग्ना के कोच विन्सेन्ज़ो इटालियानो ने कहा, "यह मेरे लिए फुटबॉल खेलने के बाद से सबसे बड़ी खुशी है, एक खिलाड़ी और एक कोच के रूप में। 

मैं तीन फाइनल में बाल-बाल हारने के बाद इस कप को आसमान तक उठाने में कामयाब रहा। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। मैंने लड़कों से कहा कि हमने 51 साल बाद बोलोग्ना को खिताब दिलाया। यह मेरी पहली महत्वपूर्ण ट्रॉफी है और इसके लिए मैं बेहद खुश हूं।"

हार के बाद एसी मिलान के कोच सर्जियो कॉन्सेकाओ ने कहा, "हार के बाद निराशा होती है। इस समय मैच के दौरान क्या गलत हुआ, इस पर मेरा ध्यान लगा हुआ है। मैं ये सोच रहा हूं कि हमने क्या गलत किया और क्या बेहतर हो सकता था। हमारे पास अभी 2 मैच हैं। हम आगे बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। मिलान को लोग इस खेल के प्रति गंभीर हैं और निश्चित रूप से हमारे प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे।"

 

Tags: Sports News , Football , Bologna FC , Coppa Italia Frecciarossa , Italian Cup , Italian Cup Trophy , AC Milan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD