Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा ने आपदा तैयारियों को मजबूत करने के लिए नागरिक सुरक्षा प्रणाली में बड़े पैमाने पर बदलाव की करी शुरुआत – डॉ. सुमिता मिश्रा

बड़े पैमाने पर चलाया जायेगा वॉलंटियर्स पंजीकरण अभियान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 May 2025

Last updated on: May 14, 2025, 15:41 IST

हरियाणा के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आज हरियाणा में सिविल डिफेंस प्रणाली के व्यापक सुधार की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक या मानव निर्मित किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करना है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार ने शुरुआत में जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स पंजीकरण शिविर शुरू किए हैं। वर्तमान में, प्रारंभिक तौर पर 10 जिलों में यह अभ्यास अभियान चलाए जा रहे हैं और जल्द ही सभी जिलों में इसका व्यापक रूप से किया जाएगा। 

इन वॉलंटियर्स को जैकेट और वर्दी प्रदान की जाएगी ताकि आपात स्थिति में उनकी पहचान आसान हो सके। उन्होंने बताया कि राज्य में मौजूदा आपदा प्रबंधन योजनाओं को अपडेट किया जा रहा है, जिसमें महत्वपूर्ण सार्वजनिक अवसंरचनाओं जैसे स्कूल, अस्पताल, उद्योग, जल प्रणालियां और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं की संवेदनशीलता का मानचित्रण (वल्नरेबिलिटी मैपिंग) शामिल है। 

उन्होंने कहा कि कोई भी उच्च जोखिम वाला क्षेत्र बिना मैपिंग के नहीं छोड़ा जाएगा। डॉ. मिश्रा ने आगे बताया कि सभी नए  सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक राष्ट्रीय मॉड्यूल के आधार पर अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए, 30 प्रशिक्षित होमगार्ड वॉलंटियर्स की एक टुकड़ी को जिला स्तर पर स्टैंडबाय के रूप में रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहली बार, पशुधन निकासी (लाइवस्टॉक इवैक्युएशन) को आपदा अभ्यास का औपचारिक हिस्सा बनाया गया है। सामुदायिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पशु देखभाल में अनुभवी सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को शामिल किया जाएगा।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि हरियाणा एक प्रशिक्षित, सुसज्जित और सतर्क नागरिक सुरक्षा बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण योजना के तहत, 2300 वॉलंटियर्स को पहले से ही नौ जिलों नामत: अंबाला, पंचकूला, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, नूंह, गुरुग्राम, सोनीपत और यमुनानगर में 'आपदा मित्र' के रूप में प्रशिक्षित किया गया है।

बैठक में गृह विभाग की सचिव श्रीमती गीता भारती, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव श्री राहुल हुड्डा, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री एस. नारायणन, डीएसपी होम गार्ड/सिविल डिफेंस तान्या सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana , Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD