Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

“यह आम आदमी पार्टी की निगरानी में हुआ जनसंहार है” अमृतसर त्रासदी पर भगवंत मान पर बरसे: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल

Sukhminderpal Singh Grewal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 13 May 2025

Last updated on: May 14, 2025, 11:22 IST

अमृतसर ज़िले की मजीठा विधानसभा सीट के गाँव भंगाली, धारिवाल और माड़ी कलां में ज़हरीली और अवैध शराब पीने से 14 मासूम लोगों की दर्दनाक मौतों पर गहरा शोक प्रकट करते हुए राष्ट्रीय किसान नेता, भाजपा किसान मोर्चा के सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

ग्रेवाल ने कहा, “यह केवल एक त्रासदी नहीं है—यह ग़रीबों का ठंडे खून से किया गया जनसंहार है, जो पंजाब सरकार की पूरी विफलता, आपराधिक लापरवाही और मिलीभगत भरी चुप्पी का नतीजा है। इसे और क्या कहा जाए जब राज्य की नाक के नीचे खुलेआम ज़हरीली शराब बेची जाती है और प्रशासन या तो सोता रहता है या फिर माफिया को संरक्षण देता है? 

ये 14 मौतें हादसे नहीं, हत्याएं हैं। हत्याएं जो भगवंत मान की नाकामी, उदासीनता और बेशर्म शासन के कारण हुई हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मजीठा में जो हुआ वह आप सरकार के दौर की वही पुरानी कहानी है—कच्ची शराब बेचने वालों की चांदी, माफियाओं की ताक़त में इज़ाफा और मासूमों की ज़िंदगियाँ तबाह है। 

उन्होंने कहा शर्म की बात है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी ज़िम्मेदारी लेने की बजाय खोखले शोक संदेशों और झूठे वादों के पीछे छिपते हैं, शब्द मृतकों को वापस नहीं ला सकते।” ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री के बयान को केवल दिखावा बताते हुए कहा कि यह “मीडिया के लिए रचा गया एक नाटक मात्र है।” 

उन्होंने कहा, “अगर भगवंत मान को वाक़ई चिंता होती, तो वे बहुत पहले ही शराब माफिया पर सख़्त कार्रवाई करते। लेकिन इसके बजाय उनकी सरकार ने पंजाब को अवैध शराब, नशे और अपराध का अड्डा बना दिया है।” ग्रेवाल ने कहा, “सरकार को सभी दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करना चाहिए। 

पूरे तंत्र—जहाँ से शराब बनती है, वहाँ से लेकर जहाँ बेची जाती है, तक—को बेनकाब कर पूरी तरह से नेस्तनाबूद करना होगा। केवल गिरफ़्तारियाँ काफी नहीं हैं। इन अपराधियों को जो राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है, उसकी भी गहराई से जांच होनी चाहिए।”

उन्होंने मृतकों के परिवारों को तात्कालिक मुआवज़ा, पुनर्वास और एक सेवानिवृत्त हाईकोर्ट के न्यायाधीश के अधीन न्यायिक जांच की भी माँग की। “पंजाब आम आदमी पार्टी की हुकूमत में जल रहा है, और भगवंत मान नीरो की तरह बंसी बजा रहे हैं। 

इन 14 पंजाबियों के खून के दाग़ भगवंत मान के हाथों पर हैं,” ग्रेवाल ने पंजाब की जनता से इस अपराध और भ्रष्टाचार के घातक गठजोड़ के खिलाफ जागने की अपील की है।

 

Tags: Sukhminderpal Singh Grewal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD