Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की पहल से विद्यार्थियों का भविष्य होगा और मजबूत : ब्रम शंकर जिम्पा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत खानपुर थियाड़ा से श्री अमृतसर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे अनिल विज रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

 

राजस्थान को सेना के लिए पानी देने का फ़ैसला राष्ट्रीय हित में : बरिंदर कुमार गोयल

कहा, पंजाब के किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Lehragaga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लहरागागा , 11 May 2025

Last updated on: May 12, 2025, 13:58 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज यहां कहा कि पंजाब सरकार द्वारा भारतीय सेना के लिए राजस्थान को पानी देने का फ़ैसला राष्ट्रीय हित में लिया गया है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब के लोग अपनी दयालुता और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने के स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बी.बी.एम.बी. मुद्दे को हल करने में कोई रचनात्मक भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने अपने पानी के निर्धारित हिस्से का सही ढंग से उपयोग नहीं किया, इसलिए पंजाब किसी भी जबरदस्ती या दादागिरी वाले रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब सेना के लिए राजस्थान को पानी देने के लिए तैयार है क्योंकि यह देश और सशस्त्र सेनाओं के हित में है। हालांकि, पंजाब के किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। बी.बी.एम.बी. के मुद्दे पर बात करते हुए श्री गोयल ने कहा कि इस संस्था ने हरियाणा और अन्य राज्यों का पक्ष लेने की कोशिश की है, हालांकि इसके संचालन का 60 प्रतिशत खर्चा पंजाब उठा रहा है। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार अपने हितों की रक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाएगी।पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री गोयल ने पाकिस्तान में आतंकवादी कैंपों के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय सेना की सराहना करते हुए देश की सशस्त्र सेनाओं पर गर्व प्रकट किया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मौजूदा हालातों के दौरान अपने लोगों के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने लहरागागा शहर से गुज़रती डिच ड्रेन, जो लंबे समय से गंदगी और खस्ताहाल थी, के विकास कार्यों का जायज़ा भी लिया। 

बताने योग्य है कि अब पर्यटन के नजरिए से इस ड्रेन का कायाकल्प किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि काम मुकम्मल होने के करीब है और यह जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह डिच ड्रेन लहरा शहर के अंदर से गुज़रती थी। 

इसके किनारों पर लोग बहुत ही दयनीय हालत में रहते थे। यहां तक कि लोगों के मकान भी इस ड्रेन पर बने हुए थे और उनके घरों की हालत भी खस्ता हो रही थी। आसपास गंदगी होने के साथ-साथ यहां हर समय दुर्घटना का डर भी बना रहता था। 

लोगों की बहुत पुरानी मांग थी कि इस ड्रेन पर ध्यान दिया जाए। श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि अब इस ड्रेन में 4.5-4.5 फुट चौड़े 2 पाइप डाले गए हैं ताकि पानी निकलने में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि पहले यह 15 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट था लेकिन विभागीय ईमानदारी के कारण इसका टेंडर 12 करोड़ रुपये में हुआ है। 

इस तरह राज्य के लोगों का 3 करोड़ रुपये का बचाव हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का काम महीना भर पहले शुरू हुआ था, जो जल्दी ही मुकम्मल होने जा रहा है। तीन किलोमीटर लंबी और 32 फुट चौड़ी ड्रेन पर 15 फुट इंटरलॉक टाइलें लग रही हैं। 

इसके आस-पास जाली लगाकर आधुनिक घास और पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां लोग कभी गुज़रना भी पसंद नहीं करते थे, अब यह सैरगाह के तौर पर विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी देखभाल के लिए तीन कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पिछले 40 सालों में इस ड्रेन पर एक भी पैसा लगता नहीं देखा और न ही कोई इसकी सुध लेने के लिए आया था लेकिन अब लोग शाम सुबह सैर करने आने लगे हैं।कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि स्लम क्षेत्र में बरसाती पानी नहीं खड़ा होने दिया जाएगा, जिसे अब इस ड्रेन में डाला जाएगा।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व वाली राज्य सरकार गांवों और शहरों के विकास के लिए वचनबद्ध और प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता और इसके विकास के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इस मौके पर एस.डी.एम लहरागागा सूबा सिंह, श्री नरिंदर कुमार गोयल, एडवोकेट गौरव गोयल, तजिंदर कुमार घई, एस.डी.ओ चेतन गुप्ता, एक्सईएन गुरदीप बांसल, एक्सईएन जगदीप भाखर, एम.सी कपिल तायल, एम.सी सुरिंदर कुमार जग्गी, शीशपाल, प्रधान अग्रवाल सभा लहरा, नंद लाल नंदू, मेघ राज, दीपक जैन हनुमान मंदिर कमेटी के प्रधान संजय कुमार, राम स्वरूप, मलकीत सिंह रिटायर्ड जे.ई. और अन्य भी हाज़िर थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Lehragaga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD