Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भगवंत मान सरकार ने चप्पड़चिड़ी खुर्द से चप्पड़चिड़ी कलां सड़क के नवीनीकरण को मंजूरी दी

परियोजना के लिए 3.77 करोड़ रुपये मंजूर, विधायक कुलवंत सिंह ने लोगों की लंबित मांग पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

Kulwant Singh Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Mohali, Chapparchiri Kalan, Chapparchiri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 11 May 2025

Last updated on: May 12, 2025, 13:26 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने चप्पड़चिड़ी खुर्द से चप्पड़चिड़ी कलां सड़क के नवीनीकरण के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है, जो ऐतिहासिक स्थल चप्पड़चिड़ी तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।यह जानकारी देते हुए एस ए एस नगर के विधायक कुलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री का लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने का आभार व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि यह सड़क खरड़-लांडरा सड़क के समानांतर एक महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में कार्य करती है। नवीनीकरण कार्य पूरा होने से खरड़-लाण्ड्रा मार्ग पर यातायात की भीड़ को कम करने में भी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस नवीकरण परियोजना में 377.45 लाख रुपये की लागत से 2.05 किलोमीटर लंबी, 18 फीट चौड़ी सड़क का उन्नयन शामिल है। 

कार्य के दायरे में 80 मिमी इंटरलॉकिंग पेवर्स (टाइलें) बिछाना और उसके बाद पांच वर्षों तक 8.52 लाख रुपये की लागत से रखरखाव करना भी शामिल है। विधायक के अनुसार, मोहाली से खरड़-लांडरा सड़क महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग होने के कारण भारी यातायात वाली है, इसलिए इसके नवीनीकरण की तत्काल आवश्यकता है।

विधायक ने आगे बताया कि कल होने वाले फतेह मार्च के संदर्भ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खराब सड़क को आवागमन योग्य बनाने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर लोक निर्माण विभाग ने तुरंत नॉन बिटुमिनस (ताररहित) पैचवर्क शुरू कर दिया है जो रविवार शाम तक पूरा हो जाएगा।विधायक कुलवंत सिंह ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में श्री भगवंत सिंह मान सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के तहत मोहाली निर्वाचन क्षेत्र में कई अन्य लिंक सड़कों का भी नवीनीकरण और मरम्मत की जाएगी।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mohali , Chapparchiri Kalan , Chapparchiri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD