Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

भारत ने वैश्विक परिदृश्य में अंतरिक्ष शक्ति के रूप में अपनी बढ़ती प्रमुखता की पुष्टि की : डॉ. जितेंद्र सिंह

भारत अंतरिक्ष में समान भागीदार के रूप में नेतृत्व करेगा: 'भारत के लिए ए, दुनिया के लिए बी': डॉ. जितेंद्र सिंह

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Global Space Exploration Conference, GLEX, Global Space Exploration Conference 2025, GLEX 2025
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 13:59 IST

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान और पीएमओ, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (जीएलईएक्स 2025) को संबोधित करते हुए वैश्विक परिदृश्य में अंतरिक्ष शक्ति के रूप में भारत की बढ़ती प्रमुखता की पुष्टि की।

"नए संसारों तक पहुंचना: एक अंतरिक्ष अन्वेषण पुनर्जागरण" विषय पर आयोजित इस उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन में 35 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों की भागीदारी के साथ दुनिया भर के अंतरिक्ष जगत के नेत्तृवकर्ताओं, अंतरिक्ष यात्रियों और वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया और इससे अंतरिक्ष कूटनीति और नवाचार में भारत की अग्रणी भूमिका को मजबूती मिली।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (आईएएफ), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में 15 महत्वपूर्ण विषयगत क्षेत्रों में 10 समानांतर तकनीकी सत्रों में 240 से अधिक इंटरैक्टिव प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। 

इस कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा एक गतिशील अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों और इसरो की नवीनतम उपलब्धियों के काम को प्रदर्शित करने वाले 22 स्टॉल शामिल थे।

विशेष सत्र में बोलते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष अन्वेषण में अनुयायी से वैश्विक प्रवर्तक बनने के लिए भारत के परिवर्तन को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "भारत अब अंतरिक्ष में अग्रणी कुछ देशों के साथ एक समान भागीदार के रूप में सहयोग कर रहा है। 

यह हमारी वैज्ञानिक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और शांतिपूर्ण अंतरिक्ष सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।" उन्होंने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा, जो मामूली शुरुआत से आरंभ हुई थी, विकासशील देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीएलईएक्स 2025 को एक ऐसे मंच के रूप में वर्णित किया, जो दो मोर्चों पर भारत के विजन को आगे बढ़ाता है “भारत के लिए ए” और “दुनिया के लिए बी”।  

इस पर विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के जरिए अपने लोगों की सेवा करने की भारत की आकांक्षा को दर्शाता है,  साथ ही विश्व बंधु भारत की भावना को भी अपनाता है एक विश्वसनीय वैश्विक भागीदार जो प्रभुत्व नहीं, सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने जोर देकर कहा, “हम यहां एक बड़े भाई के रूप में कार्य करने के लिए नहीं हैं, बल्कि समान भाइयों के रूप में, हमारे ग्रह के साझा लाभ के लिए शेष मानवता के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।” मंत्री महोदय ने अंतरिक्ष क्षेत्र के लोकतंत्रिकरण के लिए सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, निजी उद्यम और सार्वजनिक-निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने कहा, "भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने से नवाचार में पहले से ही तेजी आई है, पिछले दो वर्षों में ही 190 से अधिक स्टार्टअप उभरे हैं और यह इकोसिसस्टम गहन अंतरिक्ष मिशनों, उपग्रह प्रक्षेपण और वाणिज्यिक अंतरिक्ष अनुप्रयोगों में भारत की महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण था।”

उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों में जोसेफ एशबैकर (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी), काजुयोशी कावासाकी (जापान), जिल स्मिथ (यूएसए), वू वीरेन (चीन) और सलेम अल मर्री (यूएई) शामिल थे, जो इस कार्यक्रम के सही मायने में वैश्विक चरित्र को दर्शाते हैं। 

इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने अंतरग्रहीय अन्वेषण को आगे बढ़ाने और सामाजिक लाभ के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को सुलभ बनाने के संगठन के विजन को दोहराया। जनका के उत्साह बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सम्मेलन ने  दुनिया भर के लगभग 10 अंतरिक्ष यात्रियों की विशेषता वाला एक अंतरिक्ष यात्री आउटरीच कार्यक्रम भी शुरू किया। 

लाइनअप में हज़ा अलमंसूरी (यूएई), अल्पर गेज़ेरावसी (तुर्किये), माइकल लोपेज़-एलेग्रिया (यूएसए/स्पेन) और भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा और अंगद प्रताप शामिल थे, जिन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि जगाने के लिए छात्रों और युवा पेशेवरों के साथ बातचीत की।

जब भारत अपने गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन और भविष्य के चंद्र और ग्रह अन्वेषणों की तैयारी कर रहा है, तब ग्लेक्स 2025 देश को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सहयोग के केंद्र और युवा लोगों के लिए आकांक्षा के प्रतीक दोनों के रूप में स्थापित करता है।

यह शिखर सम्मेलन न केवल भारत की अंतरिक्ष कहानी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्शाता है, बल्कि शांतिपूर्ण और समावेशी अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए एक व्यापक वैश्विक प्रतिबद्धता का भी संकेत देता है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Global Space Exploration Conference , GLEX , Global Space Exploration Conference 2025 , GLEX 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD