Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह द्वारा सरकारी अस्पताल कलानौर और फायर ब्रिगेड कार्यालय गुरदासपुर का दौरा

सरकारी अस्पताल कलानौर में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Ravjot Singh, Shery Kalsi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कलानौर/गुरदासपुर , 09 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 13:53 IST

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर सरहदी लोगों की सुरक्षा और इमरजेंसी के दौरान किए जाने वाले प्रबंधों तथा अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा आज सरकारी अस्पताल कलानौर और फायर ब्रिगेड कार्यालय गुरदासपुर का दौरा किया गया। इसके उपरांत उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस मौके पर उनके साथ आम आदमी के प्रदेश कार्यकारी प्रमुख विधायक श्री अमनशेर सिंह शैरी कलसी, विधायक सरदार गुरदीप सिंह रंधावा, चेयरमैन श्री रमन बहल, जिला शहरी प्रमुख श्री शमशेर सिंह, डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह, एस.एस.पी. बटाला श्री सोहेल कासिम मीर, एस.एस.पी. गुरदासपुर श्री आदित्य, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी, एस.डी.एम. दीना नगर श्री जसपिंदर सिंह के अलावा सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

सबसे पहले कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा सरकारी अस्पताल कलानौर का दौरा करके वहां इमरजेंसी स्थितियों के मद्देनजर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर एस.एम.ओ. कलानौर ने बताया कि सी.एच.सी. कलानौर में 38 बेडों की सुविधा उपलब्ध है और इमरजेंसी की सारी सुविधाएं उपलब्ध है। 

इसके अलावा डेरा बाबा नानक अस्पताल में भी 50 बेडोें की सुविधा तथा इमरजेंसी सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंकों में आवश्यक मात्रा में खून की उपलब्धता मौजूद है। इसके बाद दोनों मंत्री जी द्वारा फायर ब्रिगेड कार्यालय गुरदासपुर का दौरा करके वहां आपातकालीन मौके से निपटने के लिए की गई तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

इसके बाद जिला प्रबंधन परिसर में कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक इमरजेंसी परिस्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भारत सरकार और पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

जिले में रात के समय ब्लैक-आउट जारी है और लोगों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए मॉक ड्रिल करवाई जा रही है। इस मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई अन्य तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार अपने लोगों के साथ खड़ी है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने अपने कैबिनेट के साथियों को विभिन्न सरहदी जिलों में ड्यूटी लगाई है और इन निर्देशों के तहत ही वे कलानौर और गुरदासपुर के लोगों के पास पहुंचे हैं। श्री कटारूचक्क ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है और हमें हमारी भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ हैं। 

उन्होंने कहा कि जिला गुरदासपुर के बहादुर लोग हमेशा ही जवानों की हिम्मत और हौसले के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस युद्ध की स्थिति में सरहदी क्षेत्र के वासियों के जज़्बे को सलाम है जो भारतीय सेना का साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी नापाक हरकतों से बाज आना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान अभी भी बाज नहीं आया, तो भारत की ओर से इसका मुँह तोड़ जवाब दिया जाएगा। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए पंजाब सरकार की पूरी तैयारियां हैं और सारी सरकारी मशीनरी को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान सारी स्थिति पर खुद नजर रख रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह तैयार हैं और इसके साथ ही फायर ब्रिगेड समेत सभी इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, सरकार इस कठिन घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़ी है।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Ravjot Singh , Shery Kalsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD