Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार हाई अलर्ट पर; भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह मुस्तैद

स्टाफ की छुट्टियाँ रद्द, अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा, अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 12:11 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के मद्देनजर पंजाब सरकार ने राज्य की फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सख्त निर्देश जारी करते हुए फायर ब्रिगेड स्टाफ की सभी छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं और पंजाब भर में संवेदनशील स्थानों पर उन्हें 24 घंटे तैनात रहने के लिए कहा गया है। 

उन्होंने कहा कि युद्ध एक बड़ी आपात स्थिति है और फायर ब्रिगेड ऐसी परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें अधिकारियों को मॉक ड्रिल करने, यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी उपकरण पूरी तरह से काम कर रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति में तेज प्रतिक्रिया के लिए फौज के अधिकारियों के साथ निरंतर संचार बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

अधिकारियों को हर समय अपने मोबाइल फोन चालू रखने और हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और किसी भी हंगामी परिस्थितियों से प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक संसाधन जुटाए गए हैं।

तेजी से प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट मंत्री ने फायर ब्रिगेड अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नरों के साथ निकटता से तालमेल कर संवेदनशील स्थानों पर रणनीतिक तौर पर फायर टेंडर (अग्निशमक या आपातकालीन वाहन) तैनात करने के लिए कहा है। उन्होंने आगे कहा कि तैयारियों की समीक्षा के लिए नियमित बैठकें करने के साथ-साथ तुरंत सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए जाने चाहिए।

डॉ. सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि स्थिति नियंत्रण में है और नागरिकों से न घबराने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर और प्रभावशाली राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.) के मैनुअल को पढ़ने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर रात के समय आपातकालीन रख-रखाव सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थानीय वाहन मरम्मत वर्कशॉपों की सेवाओं भी ली जाएगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने घोषणा की है कि कैबिनेट मंत्री तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए अस्पतालों और फायर ब्रिगेड सुविधाओं का निजी तौर पर निरीक्षण करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ए.सी.एस.) तेजवीर सिंह ने विभाग की जिम्मेदारी को उजागर करते हुए कुशल सेवाएं प्रदान करने के लिए समूह स्टाफ से पेशेवर वचनबद्धता की मांग की। 

उन्होंने पुष्टि की कि विभाग, आधुनिक आग बुझाने के उपकरणों से लैस है और साथ ही अधिकारियों से यह अपील की कि वे किसी भी अतिरिक्त जरूरत संबंधी तत्काल रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि समूह स्टाफ के लिए जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी रोस्टर भी मेंटेन किया जाए।

फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा आपातकालीन संपर्क नंबर जारी

पंजाब फायर ब्रिगेड विभाग ने आपातकाल के दौरान तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 112 संपर्क नंबर पहले ही जारी किया हुआ है। इसके साथ ही विभाग ने अपने जिला अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। आवश्यकता पड़ने पर नागरिक नीचे दिए गए अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD