Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

पहलगाम की विधवाओं ने मोदी को बता दिया, अब पाकिस्तान जान बचाता फिर रहा है: वीरेश शांडिल्य

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा ‘न झुकने दिया तिरंगे को, न युद्ध कभी ये हारे हैं, भारत माता तेरे वीरों ने दुश्मन चुन चुन कर मारे हैं’

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 09 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 18:03 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज भारत पाकिस्तान के शुरू हो चुके युद्ध को लेकर अपने संगठन की बैठक बुलाई और प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और मोदी को बैठक में भारत मां का सच्चा सपूत बताते हुए प्रस्ताव पारित किया। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि मोदी को भारत पाकिस्तान पर विजय पाने के बाद केंद्र सरकार उन्हें भारत रत्न दे। 

वहीं फ्रंट ने घोषणा की कि जहां भी भारतीय सेना को फ्रंट के सदस्यों की जरूरत पड़ेगी वह केंद्र सरकार के आदेशों की पालना करेंगे और एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के सदस्य सेना को हर वक्त रक्त देने के लिए हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल में ब्लड कैंप लगाने को तैयार रहेंगे। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है और अब भारतीय सेना इस्लामाबाद, लाहौर व कराची पर अपनी चौकियां बनाकर भारतीय तिरंगा लहराए और पाकिस्तान के राष्ट्रपति व सेना प्रमुख को हिरासत में ले और लश्करे-ए-तोयबा, हिजबुल मुजाहीदीन व जैश-ए-मोहम्मद के तमाम आतंकवादी मुलाना मसूद अजहर, हाफिज सैयद व अन्य की डेड बॉडी को शहीद विनय नरवाल के घर के बाहर, पहलगांव में व 26/11 स्मारक पर मिट्टी का तेल गेर कर आग लगाई जाए। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जिस पाकिस्तान पर मोदी सरकार व भारतीय सेना ने चढ़ाई की है उसी पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगांव की विधवाओं को कहा था कि जाकर अपने मोदी को बता देना। उन विधवाओं ने मोदी को बता दिया और मोदी और भारतीय सेना का आॅपरेशन सिंदूर आने वाले दिनों में विश्व के मानचित्र से खत्म करेगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अभी तो देश की दो बेटियों वयोमिका और कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान को छठीं का दूध याद करा दिया और आने वाले दिनों में पाकिस्तान की जनता और आतंकवादी सोचेंगे कि यह उनसे क्या भूल हो गई कि पाकिस्तान ही खत्म हो गया। 

भारतीय सेना के जवानों के लिए वीरेश शांडिल्य ने कहा कि ‘न झुकने दिया तिरंगे को, न युद्ध कभी ये हारे हैं। भारत माता तेरे वीरों ने दुश्मन चुन चुन कर मारे हैं’ वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज भारतीय सेना ने देश की 140 करोड़ जनता का मनोबल आसमान को पहुंचा दिया जिसका श्रेय मोदी सरकार को जाता है। 

इस मौके पर फ्रंट के पंजाब के प्रभारी मनीष पासी, हरियाणा के प्रभारी गुरशरण सिंह बिट्टू, चंडीगढ़ के प्रभारी सुरेंद्र पाल केके, गोल्डी पाहवा, मोहन लाल महेंद्र धीमान, प्रोफेसर मनीष, संजीव सेठ, पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस लाल, हिमाचल के प्रधान राजकुमार अग्रवाल, मदन भारद्वाज, विकास ग्रोवर सहित भारी तादाद में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के सदस्य मौजूद थे।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD