Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पूरी दुनिया देख रही है भारतीय सेनाओं और मोदी के नेतृत्व का दमखम : जयराम ठाकुर

देश पर बुरी नज़र लगाने वाले को सबक सिखा रहा है सुदर्शन

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 16:51 IST

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया है। हमारी बहादुर सेनाओं ने पाकिस्तान के ईंट का जवाब पत्थर से और गोली का जवाब गोले से दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ हमारे देश की कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता और सेनाओं की लंबे समय से की गई तैयारियों का प्रतिफल है।  

नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकियों और उनके आकाओं को ऐसी सज़ा मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। पाकिस्तान के अंदर घुस कर मारने वाली भारतीय सेना ने कंधार अपहरण कांड का भी बदला लिया और मुंबई में हुए 26/11 के हमले की प्लानिंग के दोषी रऊफ अजहर को उसके परिवार के साथ ढेर कर दिया। 

भारत की यह कार्रवाई देश के लोगों की आतंकियों द्वारा की गई हत्या का न्याय है। प्रधानमंत्री ने देश को भरोसा दिलाया था कि भारत और भारतवासियों के हर गुनाहगार को न्याय के कटघरे में खड़ा करेंगे और सबका हिसाब करेंगे। अब वक्त आ गया है। 

भारत द्वारा आतंक के आकाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने आतंक की फैक्ट्री पर कड़ा प्रहार करने के लिए देश की सेना के सभी अंगों और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सीमा की सुरक्षा को लेकर शुरू अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी थी। 

आत्म रक्षा के साथ-साथ आक्रामकता के लिए देश की क्षमता के निर्माण में जुटे रहे। भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन से लगभग 58 हज़ार 941 करोड़ की लागत से 36 मल्टीरोल राफेल लड़ाकू विमान खरीदे।  इसी तरह अमेरिका के विरोध के बाद भी उन्होंने 2018 में रूस से 5.43 बिलियन डॉलर (वर्तमात मूल्य लगभग 46 हज़ार करोड़) से एस-400 का एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा। 

जिसे सुदर्शन के नाम से आज हम जानते हैं।  आयुध निर्माण में भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए एचएएल से तेजस विमान के निर्माण में तेजी लाने का काम किया। रक्षा क्षेत्र में निजी स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पाकिस्तान को धूल चटाने में जिन रक्षा उपकरणों का इस्तेमाल हुआ है, उनमें से ज्यादातर भारत द्वारा बनाए गए हैं या भारत में बनाए गए थे। 

यही कारण है कि सैंकड़ों मिसाइलों और ड्रोन के हमले के बाद भी पाकिस्तान हमारा बाल भी बांका नहीं कर पाया। जबकि पाकिस्तान के हर वार को नाकाम करने के साथ-साथ पाकिस्तान को भी सबक सिखाया गया। उनका एयर डिफेंस सिस्टम भी तबाह किया गया। जिससे आज पाकिस्तान घुटने के बल आ गया है। 

मोदी के प्रयासों के बल पर ही इस वर्ष देश का रक्षा उत्पाद निर्यात 22 हज़ार करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है और अब भारत पारंपरिक हथियारों के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का ही प्रतिफल है कि भारत ने मार्च 2019 में एंटी सैटेलाइट वेपन बना कर उसका सफलतापूर्वक परीक्षण करके दुनिया को चौंका चुका है। 

यह काबिलियत सिर्फ चार देशों के पास है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देशवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया और प्रधानमंत्री ने कभी भी देशवासियों को निराश नहीं किया। जब भी भारत पर पाकिस्तान ने बुरी नज़र डाली है, भारत ने उसका डटकर जवाब दिया है। 

चाहे उरी के बाद पीओके  में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक करनी हो या पुलवामा के बाद पाकिस्तान में घुसकर बाला कोट में आतंकियों के कैम्प को तबाह करना हो।  मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान को खूब सबक सिखाया है। 

पहलगाम के हमले के बाद भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को बता दिया है कि यह मोदी का भारत है। जहां आतंक फैलाने पर आतंकियों को ही नहीं उनके सहयोगियों और उनके आकाओं को भी नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD