Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पुंछ में शहीद हुए पलवल के शहीद दिनेश कुमार शर्मा की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

भारत माता की जय, वंदे मातरम और दिनेश कुमार शर्मा अमर रहे के नारों से गूंजा गांव मोहम्मदपुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 08 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 11:50 IST

पाकिस्तानी सेना के हमले में शहीद हुए जिला पलवल के गांव नगला मोहम्मदपुर के लांस नायक श्री दिनेश कुमार शर्मा का आज उनके पैतृक गांव में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र दिनेश कुमार शर्मा अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

शहीद श्री दिनेश कुमार शर्मा के माता-पिता, भाईयों, पत्नी सहित बेटा-बेटी ने नम आंखों से भारत माता के वीर सपूत को विदाई दी। शहीद श्री दिनेश कुमार के अंतिम संस्कार में परिजनों सहित केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, होडल के विधायक हरिन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आखों से अंतिम विदाई दी।

सेना और हरियाणा पुलिस के जवानों ने शस्त्र झुकाकर शहीद श्री दिनेश कुमार शर्मा को आखिरी सलामी दी। शहीद दिनेश कुमार शर्मा के पार्थिव शरीर को उनके पिता दयाचंद ने मुखाग्नि दी। शहीद के पिता ने कहा कि उन्हें गर्व है कि बेटा देश के काम आया। 

शहीद की मां मीरा देवी ने रोते हुए ‘‘जय जवान,जय किसान’’ का नारा लगाते हुए कहा कि मुझे मेरे बेटे की शहादत पर गर्व है। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जवान गुरुवार को जैसे ही लांस नायक श्री दिनेश कुमार शर्मा के पार्थिव शरीर को गांव नगला मोहम्मदपुर में लेकर पहुंचे तो हर कोई अपने लाडले सपूत के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। 

ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने साहसी व होनहार बेटे को अश्रुपूर्ण विदाई दी। शहीद श्री दिनेश कुमार शर्मा का जन्म 30 जनवरी,1993 को जिला पलवल के गांव नगला मोहम्मदपुर में हुआ था। उन्होंने 15 सितंबर,2014 को आर्मी की 5 एफडी रेजीमेंट में ड्यूटी ज्वाइन की थी। शहीद श्री दिनेश कुमार पुंछ सीमा पर लांस नायक के पद पर तैनात थे।

 

Tags: Krishan Pal Gurjar , BJP , Bharatiya Janata Party , Vipul Goyal , Rajesh Nagar , Gaurav Gautam , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD