आम आदमी पार्टी के जालंधर वेस्ट से विधायक तथा बागवानी मंत्री पंजाब श्री मोहिंदर भगत ने वीरवार को वार्ड 72 के प्रभारियों के साथ लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए लुधियाना के सर्किट हाउस में बैठक की। मोहिंदर भगत ने इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने का आवाहन किया ताकि पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को ऐतिहासिक जीत दिलाई जा सके।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में किए गए विकास कार्यों से अवगत करवाएं तथा अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग करने की लोगों से अपील करें। उन्होंने पार्टी सदस्यों से संजीव अरोड़ा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम करने का आवाह्न किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत को आश्वासन दिलाया कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को वह बड़े मार्जिन से जिताएंगे। लुधियाना पश्चिम सीट, आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन हो जाने के चलते खाली हुई थी।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष भगत,पार्षद पति सुदेश भगत, पूर्व चेयरमैन कीमती भगत,जीत लाल भगत एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।