Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

सामंथा रुथ प्रभु ने तस्वीरों में दिखाया 'शुभम' की शूटिंग का सफर, कहा- 'आखिरकार हम यहां तक पहुंच ही गए'

Samantha Ruth Prabhu, Samantha Akkineni, Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 May 2025

Last updated on: May 08, 2025, 12:54 IST

भारतीय सिनेमा की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो एक्टिंग के अलावा फिल्म निर्माता के तौर पर भी काम कर रही हैं। इस लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु का नाम भी शामिल है। वह अपने प्रोडक्शन हाउस त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'शुभम' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के सफर को दिखाया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में सामंथा वाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं। उनके पास उनका पालतू डॉग भी दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में उनका साड़ी लुक भी नजर आया। अन्य तस्वीरों में वह साथियों और टीम के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा- ''सफर लंबा रहा, लेकिन आखिरकार हम यहां तक पहुंच ही गए। नई शुरुआत... खुशियों के साथ... और 'शुभम' 9 मई को रिलीज हो रही है।"

फिल्म 'शुभम' एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, जो एक छोटे से गांव की कहानी दिखाती है। मेकर्स फिल्म का ट्रेलर जारी कर चुके हैं। ट्रेलर की शुरुआत तीन पतियों से होती है, जो पत्नियों को काबू करने की बात करते हैं। इसके बाद नए नवेले शादीशुदा जोड़े का सीन दिखाया जाता है, जहां दूल्हा पहले तो शांत और सौम्य लगता है, लेकिन अचानक दुल्हन पर अकड़ दिखाने लगता है। दुल्हन चुपचाप उसकी बातें सुनती है।कहानी में ट्विस्ट आता है, जब दुल्हन एक टीवी सीरियल में पूरी तरह से डूब जाती है। 

इस सीरियल से पूरे गांव की औरतों में अजीब सी ताकत आती है। रात के 9 बजते ही अगर कोई उन्हें सीरियल देखने से मना करता या सीरियल के बारे में कुछ गलत कहता, तो उन्हें उनका डरावना अंदाज देखने को मिलता। इससे गांव के सभी पुरुषों में डर का माहौल है। ट्रेलर में सामंथा को भूत भगाने वाली तांत्रिक के रूप में दिखाया गया है। 'शुभम' में हर्षित रेड्डी, गविरेड्डी श्रीनिवास, चारण पेरी, श्रिया कोंथम, श्रवणी लक्ष्मी, शालिनी कोंडेपुडी, वाम्शीधर गौड़ समेत कई कलाकार अहम किरदार में हैं।

 

Tags: Samantha Ruth Prabhu , Samantha Akkineni , Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD