Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

फिरोजपुर में सीमा पार से चलाए जा रहे नारको नेटवर्क का पर्दाफाश,5 किलो हेरोइन, दो पिस्तौलों समेत 3 व्यक्ति काबू

पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा ड्रोन का उपयोग करके भेजी गई थीं खेपें : डीजीपी गौरव यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 07 May 2025

Last updated on: May 08, 2025, 11:24 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 5.4 किलो हेरोइन, दो 7.65 एमएम की चीन में बनी पिस्तौलों, चार मैगजीनों और एक पिस्तौल स्लाइड समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद सीमा पार से चलाए जा रहे नारको नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 

यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान संदीप सिंह और जज्ज सिंह, दोनों निवासी गांव कमाल वाला, जिला फिरोजपुर और बब्बू सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव जल्लो के, फिरोजपुर के रूप में हुई है।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा सीमा पार से ड्रोन का उपयोग करके भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे और पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

पहले ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, एआईजी सी.आई. फिरोजपुर गुरसेवक सिंह ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों की खुफिया जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, सीआई फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने फिरोजपुर के गांव कोतवाल के लिंक रोड पर स्थित सरकारी कॉलेज, मोहकम वाला के पास छापेमारी की और मुलजिम संदीप सिंह और जज्ज सिंह को 465 ग्राम हेरोइन और दो पिस्तौलों समेत मैगजीन और पिस्तौल स्लाइडर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि दोनों दोषी अपने हीरो होंडा मोटरसाइकिल (पीबी 05—आर—3298) पर किसी को खेप पहुंचाने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है और इस संबंध में, फिरोजपुर के थाना कुलगढ़ी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी और 29 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 52 दिनांक 06/05/2025 को दर्ज किया गया है।

दूसरे ऑपरेशन के बारे में एआईजी गुरसेवक सिंह ने बताया कि प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस टीमों ने फिरोजपुर के गांव भाखड़ा में स्थित उसके खेत से 5 किलो हेरोइन बरामद करके नशा तस्कर बब्बू सिंह को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में, थाना सदर फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी और 29 के तहत एफआईआर नंबर 86 दिनांक 07/05/2025 को केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD