Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऑपरेशन सिंदूर कर मोदी बने 140 करोड़ लोगों के सुरक्षा कवच

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीरेश शांडिल्य ने जलाया पाकिस्तान का झंडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 07 May 2025

Last updated on: May 08, 2025, 11:23 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है लश्कर-ए-तैयबा के हाफिज सैय्यद व जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मुलाना मसूद अजहर को मौत के घाट उतार उनके शवों को पहलगांव में जलाया जाए। वीरेश शांडिल्य ने आज एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के सदस्यों के साथ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का राष्ट्रीय ध्वज उठाकर स्वागत किया।

भारत माता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेना की जयघोष के नारे लगाए और उसके बाद फ्रंट के सदस्यों ने वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले किया और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से मिटाने की मांग की। फ्रंट के सदस्यों ने भारत माता के चित्र, शहीद भगत सिंह, असफाक उल्ला खान, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद सहित पहलगांव के शहीदों के चित्र उठा रखे थे। 

इस मौके पर सुरेंद्र पाल केके, गोल्डी पाहवा, रवि सेठी, मोहन धीमान, गुरदेव सिंह, रोबिन धीमान, मनीष पासी सहित भारी तादाद में फ्रंट के सदस्यों सहित मौजूद थे।एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने पाकिस्तान के झंडे को जलाने से पूर्व फ्रंट के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गर्व की बात है कि देश का प्रधानमंत्री मोदी है और आज देश की 140 करोड़ जनता मोदी को अपना सुरक्षा कवच व जनता के लिए अवतार समझने लग गई है 

उन्होंने कहा कि मोदी भारत माता के सच्चे सपूत हैं वहीं वीरेश शांडिल्य ने कहा कि एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया आॅपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाले जांबाज सेना के अधिकारियों को सलाम करता है और वहीं मोदी सरकार को विश्वास दिलाया कि एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के सदस्य मोदी सरकार के साथ खड़े हैं और भारत की एकता और अखंडता के लिए खून का कतरा कतरा देने को तैयार हैं। वहीं वीरेश शांडिल्य ने कहा मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर से जहां उन बेटियों का बदला लिया जिनके सुहाग पाकिस्तान आतंकवादियों ने छीने उसका बदला लेकर पहलगांव के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

वहीं वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह भारतीय सीमाओं पर सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाने के लिए तैयार हैं लेकिन मोदी सरकार अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से खत्म कर दे और लाहौर, इस्लामाबाद व कराची में भारत के तिरंगे लहरा दे। शांडिल्य ने वहीं शायराना अंदाज़ में कहा ऑपरेशन सिंदूर कर सेना ने गर्व कराया है , शहीद परिवारों के दिल पर मरहम लगाया है ।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD