Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मलोट हलके के 22 गांवों में 5.90 करोड़ की लागत से बनेंगे आधुनिक खेल ग्राउंड : डॉ. बलजीत कौर

मान सरकार युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालने और उन्हें मैदान की ओर मोड़ने के लिए कर रही है युद्धस्तर पर प्रयास- डॉ. बलजीत कौर

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलोट , 07 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 18:18 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नौजवानों को नशे की बुरी आदत से बचाने और खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। इस कड़ी के तहत सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज मलोट के गांव दानेवाला में बनने वाले खेल ग्राउंड का नींव पत्थर रखा और उन्होंने कहा कि मलोट हलके के 22 गांवों में तकरीबन 5 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से खेल ग्राउंड बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मलोट हलके के गांव औलख में 39.77 लाख रुपये, भंगचड़ी में 28.24 लाख रुपये, दानेवाला में 38.37 लाख रुपये, ईना खेड़ा में 39.86 लाख रुपये, घुमियारा खेड़ा में 35.77 लाख रुपये, झोरड़ में 39.8 लाख रुपये, कटोरेवाला में 39.94 लाख रुपये, खुन्नण कलां में 38.59 लाख रुपये, लखमीरे आणा में 39.17 लाख रुपये, नया पिंड मलोट में 36.32 लाख रुपये, फूलेवाला में 39.89 लाख रुपये, शेरगढ़ ज्ञान सिंह में 39.98 लाख रुपये, ढाणी गुरु के आसल में 7.31 लाख रुपये की लागत से खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह कटोरेवाला में 7.31 लाख रुपये, गांव मलोट में 7.31 लाख रुपये, साऊंके में 7.31 लाख रुपये, तरखाणवाला में 7.31 लाख रुपये, शेखू में 2.03 लाख रुपये, जंडवाला में 19.15 लाख रुपये, तामकोट में 20.6 लाख रुपये, विर्क खेड़ा में 18.06 लाख रुपये और रथड़ियां में 37.13 लाख रुपये की लागत से खेल ग्राउंडों का निर्माण किया जा रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि खेल मैदान निर्माण की यह कड़ी यहीं नहीं रुकेगी। आने वाले समय में और गांवों में भी आधुनिक खेल मैदान बनाए जाएंगे ताकि हर नौजवान को अपनी काबिलियत निखारने का मौका मिले। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत पंजाब सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसी कड़ी के तहत पंजाब के नौजवानों को खेलों से जोड़ने के लिए खेल ग्राउंड बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की नौजवानी को लेकर पूरी तरह चिंतित है और यह खेल ग्राउंड नौजवानों को प्रेरित करेंगे कि उनकी जवानी नशे से दूर इन खेल ग्राउंडों में बीतेगी। इस मौके पर निजी सहायक श्री अर्शदीप सिंह, श्री शिंदरपाल सिंह पी.ए., सरपंच श्री सुखपाल सिंह, श्री गगनदीप सिंह औलख, श्री बिट्टू जटाणा, श्री राजपाल सिंह, श्री ओंकार सिंह, श्री प्रीतम सिंह के अलावा गणमान्य व्यक्ति हाजिर थे।

 

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD