Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रबोध सक्सेना ने सिविल डिफेंस सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

Chief Secretary Himachal Pradesh, Prabodh Saxena, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 13:56 IST

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के तत्वावधान में सिविल डिफेंस समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर 7 मई, 2025 को शिमला में सायं 4 बजे आयोजित की जाने वाली सिविल डिफेंस मॉकड्रिल ‘आप्रेशन अभ्यास’ की तैयारियों की समीक्षा की।

यह मॉकड्रिल सम्भावित हवाई हमले की तैयारियों और प्रत्युत्तर में की जाने वाली कार्रवाई के लिए आयोजित की जा रही है। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव ने सभी जिलाधीशों को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नागरिक सुरक्षा सिस्टम को सक्रिय करने के लिए कहा। 

राज्य के रणनीतिक महत्व को देखते हुए उन्होंने दुश्मन के किसी भी सम्भावित हवाई हमले के मद्देनज़र आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने होमगार्डस, अग्निशमन सेवाएं तथा नागरिक सुरक्षा के उप-महानियंत्रक, शिमला जिला प्रशासन तथा हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सभी हितधारकों तथा सम्बंधित विभागों को आयोजित की जाने वाली मॉकड्रिल के सभी सुचारू एवं वास्तविक निष्पादन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस अभ्यास में सायरन के साथ सम्भावित हवाई हमले की तैयारी तथा ब्लैकआउट उपाय, भवनों में आग की घटनाओं, तलाश एवं बचाव कार्य, घायलों को बाहर निकालना, प्राथमिक उपचार तथा अति जोखिम वाले क्षेत्रों से नागरिकों का निकास शामिल है। श्री सक्सेना ने नागरिक सुरक्षा जागरूकता को रेखाकिंत करते हुए कहा कि राज्य में किसी भी सम्भावित आपदा या हमले के लिए सामुदायिक तैयारी अनिवार्य है। 

उन्होंने नागरिक सुरक्षा पर बल देते हुए कहा कि इसमें शांति तथा आपदा काल में नागरिकों तथा सम्पत्तियों को सुरक्षित करने के लिए व्यवस्थित तथा असैन्य प्रयास शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक प्रशासन को शत्रुतापूर्ण या विपरीत परिस्थितियों के प्रबंधन, नागरिक प्रशिक्षण, तबाही पर नियंत्रण, जनता का उत्साह कायम रखने तथा राष्ट्रीय आपदा के दौरान सैन्य बलों को सहायता पहुंचाना है।

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन के मुख्य उत्तरदायित्वों को चिन्हित करते हुए कहा कि इसमें नागरिक सुरक्षा वार्डन तथा स्वयंसेवियों का नामांकन, संकट मूल्यांकन का संचालन और संवेदनशील जगहों को चिन्हित करना, हवाई हमलों हेतु चेतावनी पद्धति का क्रियान्वयन, ब्लैकआउट, छलावरण प्रोटोकोल, नियमित सूत्रीकरण और नागरिक सुरक्षा योजना का अभ्यास, निकासी योजना की तैयारी और सुधार, चिकित्सा सहायता, भोजन, पानी और अग्निशमन आदि आपातकालीन सेवाओं में वृद्धि और नागरिक प्रशिक्षण तथा जागरूकता अभियान का संचालन शामिल है।

हिमाचल प्रदेश में नागरिक सुरक्षा संरचना पर गृह रक्षा, अग्निशमन सेवाएं तथा नागरिक सुरक्षा उप-महानियंत्रक अरविंद पराशर ने विस्तृत प्रस्तृति दी। इस प्रस्तुति में नागरिक सुरक्षा के प्रादेशिक, जिला, उप-मण्डलीय तथा स्थानीय ढांचे तथा उसके प्रबंधन और उनमें शामिल अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का ब्योरा शामिल था।

इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव तथा निदेशक डी.सी.राणा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मजबूत नागरिक सुरक्षा प्रणाली पर बल देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के रणनीतिक महत्व को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में अन्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा सहित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, ऊर्जा विभाग, बीएसएनएल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, रेडियो, दूरदर्शन, लोक सम्पर्क, आरट्रैक, मोबाइल आप्रेटर्ज़, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अग्निशमन सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Prabodh Saxena , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD