Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

किरेन रिजिजू ने वियतनाम में संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस पर भारत का प्रतिनिधित्व किया

बुद्ध की शिक्षाओं और भारत-वियतनाम संबंधों पर प्रकाश डाला गया

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice, UN Vesak Day, Ho Chi Minh, President of Vietnam, Luong Cuong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वियतनाम , 06 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 18:43 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज हो ची मिन्ह सिटी में वेसाक के संयुक्त राष्ट्र दिवस के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। वियतनाम के राष्ट्रपति श्री लुओंग कुओंग, श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके, वियतनाम बौद्ध संघ के संघराजा थिच त्रि क्वांग और अन्य नेताओं ने भी समारोह को संबोधित किया। 

श्री रिजिजू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हार्दिक बधाई और संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शाश्वत शिक्षाएं वर्तमान वैश्विक चुनौतियों में से अधिकांश के लिए गहन अंतर्दृष्टि और समाधान प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत विकल्पों के प्रभाव के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भारत की मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) की पहल बौद्ध दर्शन में गहराई से निहित है। 

उन्होंने भगवान बुद्ध के अनुयायियों को भारत में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से जुड़े पवित्र स्थलों की यात्रा करने और इस जीवंत विरासत से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया। श्री रिजिजू ने हो ची मिन्ह सिटी में संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस समारोह के दिन पवित्र बुद्ध अवशेषों की उपस्थिति के महत्व को भी बताया।

श्री रिजिजू ने वियतनाम के राष्ट्रपति श्री लुओंग कुओंग से अलग से मुलाकात की। भारत और वियतनाम के बीच बहुआयामी सहयोग में अनुकूल प्रगति को महत्व देते हुए, दोनों नेताओं के पक्षों ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए सहयोग की पुष्टि की। 

श्री कुओंग ने भारत सरकार द्वारा वियतनाम को पवित्र बुद्ध अवशेष भेजने की सराहना की। वियतनाम के राष्ट्रपति के साथ भारत के संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री, वियतनाम के जातीय और धार्मिक मामलों के मंत्री, पोलित ब्यूरो के सदस्य और हो ची मिन्ह सिटी के पार्टी सचिव ने काशी के नजदीक सारनाथ से हो ची मिन्ह सिटी के पैगोडा (मंदिर) में लाए गए पवित्र बुद्ध अवशेषों को श्रद्धांजलि दी।

श्री किरेन रिजिजू ने वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में वेसाक के संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर भगवान बुद्ध की भारतीय मूर्तियों की प्रदर्शनी और साथ ही भारत में बौद्ध स्मारकों के डिजिटल जीर्णोद्धार का भी दौरा किया। उन्होंने भारत और वियतनाम में बौद्ध कला और मूर्तियों की तुलनात्मक प्रदर्शनी का भी दौरा किया, जिससे पता चलता है कि दोनों देशों के बीच डेढ़ हजार साल से भी अधिक पुराने बौद्ध संबंध आध्यात्मिकता से परे कला और संस्कृति के क्षेत्रों तक फैले हुए हैं।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice , UN Vesak Day , Ho Chi Minh , President of Vietnam , Luong Cuong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD