Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

8 मई को जलालपुर से होगी नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित

Jasvir Singh Raja Gill, Urmar , AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा/होशियारपुर , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 13:17 IST

'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के अंतर्गत पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। इस कड़ी में 8 मई को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और नेशनल कन्वीनर आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल टांडा के गांव जलालपुर से नशा मुक्ति यात्रा का आगाज करेंगे। इस संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जलालपुर स्थित सचिन पैलेस में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समागम से जुड़ी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने बताया कि यह यात्रा मुख्यमंत्री भगवंत मान की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश को नशे की चपेट से बाहर निकालने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक संख्या में 8 मई को जलालपुर पहुंचें।

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व अरविंद केजरीवाल 8 मई को सुबह 11 बजे जलालपुर स्थित सचिन पैलेस में लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक समागम को सफल बनाने हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं और सुरक्षा, ट्रैफिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समस्त विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस मौके पर अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। 

 

Tags: Jasvir Singh Raja Gill , Urmar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD