Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मनोहर लाल के जन्मदिन पर पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में लगाया रक्तदान शिविर

रक्त दान से बड़ी मानवता की कोई सेवा नहीं - रक्त दान-महा दान

 Harvinder Kalyan, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Shruti Choudhary, Vipul Goel,Rajesh Nagar, Panchkula, Blood Camp, Blood Donation Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 05 May 2025

Last updated on: May 05, 2025, 17:32 IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के जन्मदिन  पर पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकडों की संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान 250 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। 

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजेश नागर, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, राजनैतिक सचिव श्री तरूण भंडारी, पंचकूला के महापौर श्री कुलभूषण गोयल व हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया एवं उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया। 

रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। शिविर का आयोजन सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह इस अवसर पर देखते ही बनता था। रक्तदान करने वालों में सेना के जवान, होमगार्ड के जवान और स्थानीय युवक युवतियां शामिल रहे। इस दौरान ब्लड बैंक कमांड हॉस्पिटल, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की टीम और रेडक्रॉस की मेडिकल टीमें तैनात रही।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अजय शर्मा व दीपक शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

 

Tags: Harvinder Kalyan , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Shruti Choudhary , Vipul Goel , Rajesh Nagar , Panchkula , Blood Camp , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD