Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

युद्ध नशे के विरुद्ध नशे के सौदागरों को चेतावनी : धंधा छोड़ो या पंजाब छोड़ो– बरिंदर कुमार गोयल

पिछली सरकारों द्वारा बोए गए कांटे मान सरकार चुग रही है - अमनशेर सिंह शेरी कलसी

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Shery Kalsi, Amandeep Singh Goldy Musafir,Jagdeep Kamboj Goldy,Narinder Pal Singh Sawna, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 04 May 2025

Last updated on: May 05, 2025, 16:14 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान ' युद्ध नशों विरुद्ध' के तहत गांवों के पहरेदारों को इस अभियान के सिपाही बनने की शपथ दिलाने के लिए आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने नशा बेचने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो वे यह बुरा कारोबार छोड़ दें या पंजाब छोड़ जाएं।

यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत अब सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशे भेजने वालों को आगे से नशा उठाने के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं क्योंकि पंजाब सरकार की सख्ती के बाद नशे के कारोबार में लगे लोगों को कानून का डर पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की ढीली कार्यशैली के कारण नशे बढ़े थे, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार के दृढ़ता से शुरू किए गए इस अभियान से बुरे तत्वों पर लगाम लगी है। 

उन्होंने गांवों के पहरेदार बने गांव सुरक्षा समितियों के सदस्यों से कहा कि आपको समाज को नई दिशा और दशा देनी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करने में आपका नाम भी इतिहास में दर्ज होगा और आप इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने सभी को नशों के खिलाफ लड़ने की शपथ भी दिलाई।

इससे पहले बोलते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रधान और बटाला से विधायक श्री अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने कहा कि हम सभी यह प्रण करें कि यदि कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें और यदि कोई नशा तस्कर पकड़ा जाए तो उसका कोई साथ न दे और न ही कोई उसकी जमानत कराए। उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए पिछली सरकारों द्वारा बोए गए कांटे मान सरकार चुग रही है। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है, दूसरी तरफ नशा पीड़ितों का इलाज करवाया जा रहा है। इससे पहले विशेष अतिथि के रूप में बोलते हुए जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि सरकार द्वारा जहां पुलिस को बिना किसी दखल के नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के अधिकार दिए गए हैं, वहीं यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि किसी अधिकारी के क्षेत्र में नशा बिकेगा तो उसकी जिम्मेदारी तय होगी। 

उन्होंने इस मौके पर कहा कि पिछली सरकारों के समय नशा तस्करों को संरक्षण मिलता था, लेकिन मान सरकार नशा तस्करों को जेलों में बंद कर रही है। फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने फाजिल्का पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बल्लुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने कहा कि जब हम सभी लोग इस अभियान में जुड़ेंगे तो निश्चित रूप से जीत पंजाब की होगी।

इससे पहले डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में नशों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। इस मौके पर अबोहर के पूर्व विधायक श्री अरुण नारंग और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सुनील सचदेवा के अलावा नशा मुक्ति मोर्चा के जिला समन्वयक बब्बू चेतीवाल, सुखमन सिंह संधू भी मौजूद थे। 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल डॉ. मनदीप कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास सुभाष चंद्र, एसडीएम कृष्णा पाल राजपूत और कंवरजीत सिंह मान, सहायक कमिश्नर जनरल अमनदीप सिंह मावी, सीएमएफओ रूपाली टंडन के अलावा करण कटारिया भी मौजूद थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Shery Kalsi , Amandeep Singh Goldy Musafir , Jagdeep Kamboj Goldy , Narinder Pal Singh Sawna , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD