Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

सरकार से शहीद का दर्जा देने की मांग

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 04 May 2025

Last updated on: May 05, 2025, 13:48 IST

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के वीर सपूत, भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को करनाल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी नाराज़गी ज़ाहिर की कि अभी तक शहीद को सरकार ने “शहीद” का दर्जा तक घोषित नहीं किया है।

शांडिल्य ने कहा कि ना तो शहीद की बहन को एचसीएस नौकरी के बारे में कोई जानकारी दी गई है, ना ही शहीद की पत्नी को भारतीय नौसेना में नौकरी का कोई आश्वासन दिया गया है। रस्म पगड़ी के मौके पर भी शहीद परिवार को आर्थिक सहायता का कोई चेक नहीं सौंपा गया, जो सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए । 

वीरेश शांडिल्य ने स्पष्ट किया कि एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया शहीद के परिवार के साथ हर हाल में खड़ा रहेगा और सरकार से हर संभव सहायता दिलवाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि शहीद के परिवार को जल्द से जल्द सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं और बिना देरी शहीद का दर्जा घोषित किया जाए। 

अंत में शांडिल्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पूरा देश शहीदों के साथ है और ऐसे कायराना आतंकी हमलों का करारा जवाब दिया जाना चाहिए।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD