Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भगत सिंह से प्रेरणा, पंजाब के नौजवान अब बनेंगे बदलाव की मशाल : सीएम भगवंत मान

यह राजनीति नहीं, क्रांति है: पानी, नशा और भविष्य की लड़ाई पर सीएम भगवंत मान का युवाओं को संदेश

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Garshankar, Parminder Singh Goldy, Raj Kumar Chabbewal, Manish Sisodia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर , 03 May 2025

Last updated on: May 04, 2025, 00:11 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित यूथ क्लब लीडरशिप प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को राष्ट्र हित में काम करने के लिए प्रेरित किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्यमंत्री ने युवाओं को देश के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम आदमी पार्टी के युवा सिपाहियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश की असली ताकत है। 

शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और करतार सिंह सराभा जैसे वीरों ने बहुत कम आयु में देश के लिए अपनी जान कुर्बान की। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह 23 वर्ष की आयु में और करतार सिंह सराभा मात्र 19 वर्ष में शहीद हुए। देश के हर नागरिक के दिलों में वो आज भी जिंदा है। देश के लिए दी कुर्बानी के कारण शहीद भगत सिंह हमेशा 23 साल और सराभा 19 वर्ष के ही रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करतार सिंह सराभा के परिवार के पास उस वक्त 300 एकड़ से भी ज्यादा जमीन थी, वो चाहते तो विदेशों में पढ़कर ऐश्वर्य का जीवन चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने देश प्रेम को चुना और देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। ये शहीद आज भी हमारे रोल मॉडल हैं और हमेशा रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा आज हमारे नौजवान जिस उम्र में माता-पिता से मोटरसाइकल और गाड़ियों की डिमांड करते हैं, उस उम्र में शहादत के यह परवाने अंग्रेजों से भारत की आजादी की मांग कर रहे थे। आज हमें भी उनके आदर्शों को अपनाना होगा।"भगवंत मान ने चंद्रशेखर आजाद द्वारा एसेंबली में बम फेंकने की योजना का जिक्र करते हुए बताया कि शुरू में उस योजना में भगत सिंह का नाम नहीं था, पर उन्होंने स्वेच्छा से उसमें अपना नाम शामिल किया। 

यह दर्शाता है कि देशभक्ति और बलिदान की भावना उनमें कितनी गहरी थी। भगत सिंह, राजगुरू जैसे वीर योद्धा अगर चाहते तो अंग्रेजों से समझौता करके लंबी आयु जी सकते थे पर उन्होंने देश सेवा की खातिर लिए संकल्प के साथ कोई समझौता नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम तो उन शहीदों के मुकाबले तीन-तीन गुणा जिंदगी जी चुके हैं, इसलिए किसी भी बात का भय निकालकर पंजाब और देश के लिए काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने गुरबानी और सूफी साहित्य का संदर्भ देते हुए मोहम्म मियां बख्श का एक कलाम भी युवाओं के साथ सांझा किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर हर किसी के ऊपर जिम्मेदारी का मटका नहीं रखता। जिनके पास सहन करने की ताकत होती है, उन्हें ही जिममेदारी मिलती है।मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि आज आपके ऊपर जिम्मेदारी का मटका रखा है, इसलिए अब पूरी जिम्मेदारी से काम करना है। पांव-पांव पर आपको गेरने वाले लोग भी मिलेंगे आपका रास्ता भी फिसलन वाला होगा, लेकिन हमें हर हालत में लक्ष्य को पूरा करना है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी कभी भी अपने लक्ष्य को लेकर खाली हाथ नहीं लौटे। हमने सिकंदर और औरंगजेब जैसे योद्धाओं को भी रोका है। इसलिए आज हमें हर कुरीति को रोकने के लिए मजबूत होकर काम करना होगा। हमारे आदर्श बाबा जोरावार सिंह, बाबा फतेह सिंह हैं, जिन्होंने शीश दे दिए, पर सिर झुकाया नहीं। दीवारों में चिन दिए गए पर अपने धर्म से नहीं भटके।

मुख्यमंत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, "पहले जब मैं कलाकार था, गांवों में जाकर पैसे लेता था, पर आज जब मुख्यमंत्री बनकर उन्हीं गांवों में जाता हूं तो सूद समेत उन पैसों को अब ग्रांट के रूप में लौटाना पड़ रहा है।मुख्यमंत्री ने पंजाब में पानी के संकट और SYL (सतलुज-यमुना लिंक) विवाद पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा पंजाब पहले कभी लड़ाई नहीं चाहता था, लेकिन बार-बार उस पर लड़ाई थोपी गई। 

सरहदों के बाद अब पंजाब को पानी की लड़ाई में झोंक दिया गया। हरियाणा के साथ अकारण विवाद खड़ा कर दिया गया पर अब पंजाब भी डट गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने खुद नंगल डैम जाकर फालतू पानी की सप्लाई रुकवाई। पंजाब के लोग अब किसी तरह से धक्केशाही सहन नहीं करेंगे।हालाकि भगवंत मान ने एक बार फिर केंद्र सरकार को यह सलाह जरूर दी है कि पाकिस्तान का रोका गया पानी अगर वो पंजाब के डैमों में डाल देते हैं तो पंजाब भाखड़ा के जरिए हरियाणा को पानी दे सकता है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने 6 बार हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर चेताया कि वे पानी का अधिक प्रयोग कर रहे हैं, परंतु उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) ने पंजाब के खिलाफ फैसला सुनाया, तुरंत ऑल पार्टी मीटिंग बुलाकर केंद्र और हरियाणा को स्पष्ट संदेश दे दिया गया। 

इसके साथ ही पंजाब सरकार ने इस विषय पर सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के कई जिले "डार्क ज़ोन" में जा चुके हैं और कुछ स्थानों पर भूजल स्तर 600 फीट से भी नीचे पहुंच गया है। इस गंभीर संकट को देखते हुए सरकार ने नहरों के जरिए हर खेत तक पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है।

गढ़शंकर में आयोजित यूथ क्लब लीडरशिप प्रोग्राम को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। इस प्रोग्राम के दौरान सभी युवाओं ने यह संकल्प लिया कि पंजाब की सेवा के लिए 117 लोगों की यह टीम जल्द ही हजारों-लाखों युवाओं को साथ जोड़कर पंजाब की सेवा के लिए मैदान में उतरेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Garshankar , Parminder Singh Goldy , Raj Kumar Chabbewal , Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD