Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महारानी पद्मावती का जीवन बहन-बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत : विपुल गोयल

बहन-बेटियों के लिए वरदान साबित होगा महारानी पद्मावती महिला महाविद्यालय — खाद्य राज्य मंत्री राजेश नागर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 03 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 18:47 IST

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश में लागू की गई नई शिक्षा नीति भारतीय परंपरा और संस्कृति के अनुसार है और यह भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के साथ-साथ विश्व गुरु भारत बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल शनिवार को जिला पलवल में आयोजित समारोह में महारानी पद्मावती महिला महाविद्यालय भवन के प्लान एवं प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री विपुल गोयल ने कहा कि महारानी पद्मावती गल्र्स कॉलेज ज्ञान का मंदिर बनेगा जहां हमारी बहन-बेटियां  अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगी। इस कॉलेज के अंदर देश की ऐसी पीढ़ी का निर्माण होगा जो देश के विकास में अहम भूमिका अदा करेगी और आगे चलकर भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती का जीवन हमारी बहन-बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। 

इस कॉलेज का नाम वीरांगना रानी पद्मावती के नाम पर रखने से यहां पढ़ने वाली बहन-बेटियों को हमेशा प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रयास है कि प्रदेश के हर 30 किलोमीटर में बहन-बेटियों के लिए महाविद्यालय का निर्माण करवाया जाए ताकि उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर न जाना पढ़े। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

बहन-बेटियों के लिए वरदान साबित होगा महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज — राजेश नागर

हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज का निर्माण महाराणा प्रताप भवन व श्री सीताराम समिति पलवल द्वारा लगभग 5 एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है। यह गर्ल्स कॉलेज हमारी बहन-बेटियों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि जो लड़कियां दूर शिक्षा ग्रहण करने के लिए नहीं जा सकती, उन्हें महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज में घर के नजदीक ही अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करना एक सराहनीय कार्य है, जिसमें सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के निर्माण को पूरा करवाने में जहां भी उनकी जरूरत होगी वे पूरा सहयोग करेंगे।

महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज से युवा पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा : गौरव गौतम

हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि महारानी पद्मावती के साहस और बलिदान की गौरव गाथा इतिहास में अमर है। पलवल में महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज बनने से इससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इस कॉलेज के निर्माण से पलवल जिला की छात्राओं को शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि इस गर्ल्स कालेज के निर्माण का फायदा हर वर्ग को मिलेगा। जब यह कॉलेज बनकर तैयार होगा तो इस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं देश और प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करेंगी। उन्होंने कॉलेज भवन निर्माण के लिए 31 लाख रूपए की सहयोग राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरा सहयोग करेंगे।

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gaurav Gautam , Rajesh Nagar , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD