Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने किया हरियाणा पवेलियन का दौरा

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई नई पहल अन्य राज्यों के लिए बन रही है प्रेरणा- कपिल मिश्रा

Kapil Mishra, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, KM Pandurang, Director General Department of Information, Public Relations, and Languages, Haryana Admin, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 18:46 IST

मुंबई स्थित जीओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रही चार दिवसीय वेव्स समिट (वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट) में आज दिल्ली के कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने हरियाणा पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग से मुलाकात की। श्री पांडुरंग ने उन्हें हरियाणा फिल्म पॉलिसी की प्रति भेंट की।

कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने हरियाणा पवेलियन की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई नई पहल अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पैवेलियन में सरकारी योजनाओं के साथ-साथ हरियाणा फिल्म पॉलिसी का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण किया गया है।

श्री मिश्रा ने कहा कि हरियाणा की नई फिल्म पॉलिसी से न केवल हरियाणा के कलाकारों और युवाओं को लाभ मिलेगा बल्कि फिल्म उद्योग को भी इसका फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की सभी महत्वपूर्ण साइट्स पर फिल्म शूट करने के लिए समयबद्ध ढंग से स्वीकृति दी जा रही है और हरियाणा में फिल्म शूट करने वाले निर्माता-निर्देशकों को सब्सिडी का लाभ देने की जो फिल्म पॉलिसी बनाई गई है वह बहुत सराहनीय है।

इस मौके पर विभाग के संयुक्त निदेशक श्री नीरज, उप निदेशक डॉ. पवन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 

 

Tags: Kapil Mishra , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , KM Pandurang , Director General Department of Information , Public Relations , and Languages , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD