Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

डॉ. मनसुख मंडाविया ने जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए अरुणाचल के कामले जिले में ₹8 करोड़ के खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Khelo India, Kento Jini, Nyato Dukam, Rotom Tebin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अरुणाचल प्रदेश , 03 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 15:49 IST

पूर्वोत्तर में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य के मंत्री श्री केंटो जिनी और श्री न्यातो दुकम के साथ-साथ 25वें रागा के विधायक श्री रोतोम तेबिन भी उपस्थित थे।

केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित, खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण 8 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचा और प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करना है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस हॉल में मुक्केबाजी, बैडमिंटन, जूडो, वुशू, कराटे, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल सहित कई इनडोर खेलों की सुविधा होगी जिससे क्षेत्र के युवा एथलीटों को पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त करने और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मांडविया ने विशेष रूप से दूरदराज के जिलों में समावेशी खेल विकास के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "यह पहल हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के देश के हर कोने से प्रतिभाओं को निखारने के दृष्टिकोण को दर्शाती है।

अरुणाचल प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और इस तरह की सुविधाओं के माध्यम से हमारा लक्ष्य युवाओं को खेलों में चमकने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के अवसर प्रदान करना है।" केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों से भी बातचीत की और उन्हें इस सुविधा का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने विशेषकर युवाओं के बीच फिटनेस, खेल और अनुशासन को दैनिक जीवन में शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Khelo India , Kento Jini , Nyato Dukam , Rotom Tebin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD