Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हरजोत बैंस द्वारा नंगल डैम का लगातार दूसरे दिन दौरा

हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने से रोकने का लिया प्रण

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, Nangal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नंगल , 02 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 12:38 IST

पंजाब के शिक्षा और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज शाम नंगल डैम का दौरा किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पंजाब के हिस्सा का पानी हरियाणा को न दिया जाए। इस दौरान उन्होंने दिन-रात डैम की रक्षा करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और मौजूदा स्थिति के बारे में अधिकारियों से अपडेट भी लिए। उल्लेखनीय है कि हरजोत बैंस ने आज लगातार दूसरे दिन डैम का दौरा किया।

मीडिया को संबोधन करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार हरियाणा या किसी अन्य प्रदेश के साथ पंजाब के हिस्से के पानी की एक भी बूंद साझा नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर पंजाब की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की तरफ से बी.बी.एम.बी. के पंजाब के जल संसाधनों की लूट के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की प्रशंसा की। 

उन्होंने आगे कहा कि सर्वदलीय बैठक और विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना पंजाब के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है।शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में, ‘आप’ कार्यकर्ता सैनिकों की तरह पंजाब के हितों की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बी.बी.एम.बी. के नंगल डैम और नक्कियों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी अन्य राज्य को अतिरिक्त पानी न छोड़ें।

स. बैंस ने केंद्र द्वारा हरियाणा को 8,500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी आवंटित करने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह पंजाब के साथ सरासर धोखा है।पंजाब की कृषि पर निर्भरता और भूमिगत पानी के घटते स्तर के मद्देनजर फसलों के लिए पानी की अहम भूमिका पर जोर देते हुए स. बैंस ने कहा, ‘पानी हमारी जीवन रेखा है, और हम इसकी पूरी दृढ़ता से रक्षा करेंगे। 

भाखड़ा डैम हमारे क्षेत्र में होने और यहाँ से नहरें निकलने के बावजूद, हमारे गांवों तक पानी की सुचारु पहुंच नहीं है। धान के सीजन के मद्देनजर, दूसरे राज्यों को पानी देने के बारे में सोचना भी असंभव है।’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार पंजाब के साथ भेदभाव किया जा रहा है, और अब भाजपा के सत्ताधारी राज्य भी इसी राह पर चल रहे हैं।स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि जब पंजाब में मानसून सीजन के दौरान पानी अधिक था, तब हरियाणा और राजस्थान ने इसे लेने से इन्कार कर दिया था। 

अब, धान की बुवाई का सीजन निकट आ रहा है, पंजाब दूसरे राज्यों को पानी नहीं दे सकता। उन्होंने सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए राज्य के प्रयासों को उजागर किया, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब हल्के के गांवों के लिए सारथर स्कीम और अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों के लिए पाइपलाइन परियोजना शामिल है, जिससे लगभग 10,000 गांवों को लाभ मिल रहा है।इस दौरान डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि देश के लिए बड़ी कुर्बानियां देने वाले पंजाबी अब अपने अधिकारों के लिए दृढ़ता से जंग लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब का एक भी बूंद पानी राज्य से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , Nangal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD