Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है - प्रनीत कौर ने बी.बी.एम.बी.के फैसले की करी निंदा

एक बूँद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दी जा सकती - प्रनीत कौर

Parneet Kaur, Preneet Kaur, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Jai Inder Kaur,Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 02 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 17:36 IST

आज पटियाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रनीत कौर, भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की प्रधान जय इंदर कौर और जिला पटियाला के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बी.बी.एम.बी. पानी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें प्रनीत कौर ने पंजाब के हिस्से से पड़ोसी राज्य हरियाणा को भाखड़ा डैम से तत्काल 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने के फैसले की कड़ी शब्दों में निंदा की।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के फैसले को पंजाब के पानी पर डाका बताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रनीत कौर ने कहा कि "पंजाब पहले से ही पानी की कमी का सामना कर रहा है, पंजाब के 115 ज़ोन पहले से ही डार्क ज़ोन घोषित किए जा चुके हैं, हमारे पास किसी अन्य राज्य को अतिरिक्त पानी देने के लिए एक बूँद भी नहीं है।"

उन्होंने कहा कि "हरियाणा पहले ही अपने पानी के वार्षिक वितरण का 104 प्रतिशत उपयोग कर चुका है, भाखड़ा डैम और पौंग डैम में पानी का स्तर नीचे दर्ज किया गया है, जबकि दूसरी ओर हरियाणा की 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की मांग कैसे पूरी की जा सकती है, आने वाले दिनों में राज्य के किसानों को गंभीर पानी संकट का सामना करना पड़ सकता है।"

उन्होंने पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि "मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल बयानबाजी में व्यस्त हैं, जबकि असली लड़ाई में पंजाब पीछे रह गया है, पंजाब सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए अब नाटक कर रही है, आज जो भी स्थिति बनी है, उसके लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार सीधा तौर पर जिम्मेदार है।"

अंत में प्रनीत कौर ने कहा कि "पंजाब भाजपा इस फैसले से बिल्कुल सहमत नहीं है और यह फैसला तुरंत वापस लिया जाना चाहिए, भाजपा पंजाब किसी भी कीमत पर पंजाब के हितों को अनदेखा नहीं होने देगी और पंजाब और पंजाबियों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।"

 

Tags: Parneet Kaur , Preneet Kaur , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Jai Inder Kaur , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD