Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस : पंजाब सरकार की ओर से मजदूर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी : डॉ. रवजोत सिंह

श्रम विभाग मजदूरों को दे रहा है कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 15:31 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है और श्रम विभाग द्वारा पंजाब लेबर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना करके मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। नजदीकी गांव अज्जोवाल में होम फॉर होमलेस सोसायटी द्वारा श्रमिकों के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि होम फॉर होमलेस सोसायटी द्वारा अब तक लगभग 200 परिवारों को घर बनाकर देने से कल्याण के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की गई है। 

उन्होंने सोसायटी को एक घर बनाने का पूरा खर्च देने की घोषणा करते हुए अध्यक्ष वरिंदर सिंह परहार और पूरी टीम की सराहना की और कहा कि वर्तमान समय में ऐसी संस्थाओं द्वारा मजदूरों, कामगारों और जरूरतमंदों का साथ देना सामाजिक सेवा में बड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसी संस्थाओं की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना, शगुन योजना, एक्स-ग्रेशिया योजना, ऋण योजना, एल.टी.सी. योजना, प्रसव कल्याण योजना और उपचार के लिए योजना का लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग के माध्यम से पंजीकृत निर्माण मजदूर, जिनमें राजमिस्त्री, भट्ठा मजदूर, बढ़ई, प्लंबर, वेल्डर, पी.ओ.पी. करने वाले मजदूर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, सड़क निर्माण करने वाले मजदूर आदि शामिल हैं, इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए वित्तीय सहायता भी दी जा रही है, जिसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी के लिए मजदूर विभाग की वेबसाइट www.pblabour.gov या हेल्पलाइन नंबर 1100 पर कॉल की जा सकती है। जिले से संबंधित श्रमिकों को श्रम विभाग के कार्यालय में पंजीकरण कराने का आह्वान करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर जिले में वर्तमान में 11,750 से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं, जो समय-समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

सोसायटी के अध्यक्ष वरिंदर सिंह परहार ने कैबिनेट मंत्री द्वारा एक घर बनाकर देने की घोषणा के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रवासी पंजाबी अमृतपाल सिंह कैलिफोर्निया और अमरीक सिंह सिहरा न्यूयॉर्क द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक-एक घर बनाने की शुरुआत करवाई गई। कैबिनेट मंत्री ने भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जनरल जसवीर सिंह ढिल्लों, सिख प्रचारक सरबजीत सिंह धूंदा, सरपंच रचना शर्मा सहित होम फॉर होमलेस सोसायटी के मजदूरों को सम्मान चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर बहादर सिंह सुनेत, बब्बू संधू, लवली पहलवान, गुरशरण ठाकुर, जपिंदर पाल, गुरप्रीत सिंह, जोगिंदर कौर, गीता रानी, साइकिलिस्ट बलराज चौहान, बीबी महिंदर कौर रहीमपुर, सरवन दास ढोलनवाल और अमरजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD