Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिक्षा केवल पढ़ाई नहीं बल्कि एक साधना भी है- बंडारू दत्तात्रेय

विद्यार्थियों में निरंतर सीखने के साथ-साथ सकारात्मक दृष्टिकोण का होना जरूरी- राज्यपाल

Bandaru Dattatreya, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Governor, Bhiwani, Chaudhary Bansi Lal University, Prof Deepti Dharmani, Kiran Choudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 13:32 IST

हरियाणा के राज्यपाल व चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षा केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि एक साधना भी है। निरंतर सीखते रहने का नाम साधना है। सीखने की कोई समय सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को अपने जीवन में अनुशासित रहते हुए, निरंतर सीखने, मेहनत करने तथा सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए, यह सफलता व संतुष्टि दोनों में सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई तकनीकों, कौशल विकास के साथ-साथ चरित्रवान, शीलवान तथा आशावादी बनने का आह्वान किया।

राज्यपाल श्री दत्तात्रेय आज भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह में श्री दत्तात्रेय ने 1276 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। साथ ही 48 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए, जिनमें 43 छात्राएं शामिल थी। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की तरफ से साउथ एशियन पैरा ओलंपिक की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा को समाज में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। 

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की 10 साल की विकास गाथा पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया तथा एक नई एंबुलेंस भी विश्वविद्यालय को समर्पित की।  दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह हमें बेहतर इंसान बनाती है, समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराती है। 

उन्होंने कहा कि डिग्री केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह आपकी मेहनत, अनुशासन और ज्ञान का प्रतीक है। यह वह आधार है, जिस पर आप अपने भविष्य का निर्माण करेंगे। उन्होंने समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि वे आज से अपने जीवन की एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। यह यात्रा कठिन हो सकती है, लेकिन कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों से कभी घबराना नहीं है।  

उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल का नाम सम्मान से लिया जाता है। वे हरियाणा के आधुनिक विकास के निर्माता माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा ने औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की। इस विश्वविद्यालय का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया। यह विश्वविद्यालय उनके उस अमिट दृष्टिकोण का प्रतीक है, जो शिक्षा, नवाचार और सामाजिक उत्थान पर आधारित था।

राज्यपाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष 2030 तक देशभर में लागू हो रही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को हरियाणा में मौजूदा वर्ष 2025 में ही लागू किया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया पहल ने स्टार्टअप के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है। हरियाणा सरकार ने महिला उद्यमियों के कल्याण के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने कहा कि भारत में आईटी और स्टार्टअप क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2030 तक भारत में आईटी क्षेत्र में दस करोड़ नौकरियां सृजित होने की संभावना है। 

इस मौके पर प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार खिलाडिय़ों को खेल सुविधाएं प्रदान करने पर पूरा ध्यान दे रही है। प्रदेशभर के साथ-साथ जिला भिवानी में खिलाडिय़ों को हरसंभव खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भिवानी ने खेलों के दम पर अपना नाम कमाया है। 

दुनिया में खेलों का नाम जहां लिया जाता है, वहां हरियाणा का नाम भी लिया जाता है। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी, बवानीखेड़ा विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Governor , Bhiwani , Chaudhary Bansi Lal University , Prof Deepti Dharmani , Kiran Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD