Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुंबई में शुरू हुई वेव्स समिट में हरियाणा पैवेलियन में दिखी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और फिल्म नीति की झलक

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने किया दौरा

Haryana Pavilion, Jio World Convention Center Mumbai,Rajesh Khullar, KM Pandurang, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 13:28 IST

मुंबई के जीओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स समिट (वर्ल्ड ऑडियो -विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट) का उद्घाटन किया। वेव्स समिट में 30 देशों ने भागीदारी की, इसके अलावा गूगल, फेसबुक जैसी विश्वस्तरीय कंपनियों के साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रसिद्ध कंपनियां भी शामिल हुई। इस समिट में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा हरियाणा पवेलियन की प्रदर्शित किया गया, जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और हरियाणा की फिल्म पॉलिसी को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं हरियाणवी कलाकार भी उपस्थित रहे।

विश्व स्तरीय वेव्स समिट में लगाए गए हरियाणा पवेलियन में हरियाणा फिल्म पॉलिसी के माध्यम से हरियाणा में फिल्मों को बढ़ावा देने, हरियाणवी कलाकारों को प्रोत्साहित करने तथा हरियाणा के युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रभावशाली तरीकों से प्रस्तुत किया गया।

हरियाणा पवेलियन में हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सरकार द्वारा किए गए सामाजिक सुधार, डिजिटाइजेशन से विकास को मिली गति, खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों, हरियाणा के प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल तथा हरियाणा में फिल्मों के सफर का प्रदर्शन किया गया।

 

Tags: Haryana Pavilion , Jio World Convention Center Mumbai , Rajesh Khullar , KM Pandurang , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD