Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए गिरफ्तारी और वसूली में की वृद्धि

राज्य सरकार साइबरस्पेस को हर नागरिक के लिए सुरक्षित बनाने के लिए है प्रतिबद्ध- डॉ. सुमिता मिश्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 13:26 IST

हरियाणा ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए किए गए ठोस कदम उठाए हैं। जिसके तहत सार्वजनिक सहभागिता, प्रवर्तन कार्रवाई और वित्तीय वसूली में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य में 29 साइबर अपराध पुलिस स्टेशन पहले से ही कार्यरत हैं और सोनीपत में पूर्वी और गोहाना क्षेत्र और झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के लिए 3 नए साइबर अपराध पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने बताया कि 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर काफी कॉल्स आ रही हैं।  वर्ष 2022 में 1.45 लाख काल आईं, जो कि 2024 में बढ़कर 7.25 लाख हो गई। यह साइबर खतरों के प्रति बढ़ती सार्वजनिक जागरूकता और जवाबदेही को दर्शाता है। इसी तरह से शिकायतों का पंजीकरण 2022 में 66,784 था व 2023 में 1.15 लाख और 2024 में 1.30 लाख हो गया। इसके अलावा 2025 में पहले 3 महीनों में 33,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि हरियाणा हर नागरिक के लिए साइबरस्पेस को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जागरूकता, प्रवर्तन और अंतर-एजेंसी समन्वय पर हमारा ध्यान मजबूत परिणाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का आह्वान किया कि वे सतर्क रहें और 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करके साइबर धोखाधड़ी की तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं।अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि वर्ष 2023 में जहां 1909 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 5,156 हो गई। 

वर्ष 2025 के पहले तीन महीनों में 1900 से अधिक साइबर अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  इस वर्ष औसतन प्रतिदिन 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इन साइबर अपराधियों से पकड़ी गई और बरामद की गई राशि में भी भारी वृद्धि हुई है। वर्ष 2024 में 268.40 करोड़ रुपये पकड़े गए और बरामद किए गए, जबकि वर्ष 2023 में यह राशि 76.85 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा 2025 के पहले 3 महीनों में कुल 34.73 करोड़ रुपये पकड़े गए और बरामद किए गए, जो इस वर्ष (2025) मार्च में 33.36 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

डा. सुमिता मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2024 में 2.83 लाख से अधिक बैंक खाते और 1.24 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाएंगे, साथ ही वर्ष 2025 में धोखाधड़ी से निपटने के लिए IMEI ब्लॉकिंग सहित हजारों और नंबर ब्लॉक किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि विभाग साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी चला रहा है और वर्ष 2024 में 47 लाख से अधिक नागरिकों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान वर्ष 2025 में भी जारी है और पहले तीन महीनों में 1 लाख से अधिक लोग इसके प्रतिभागी बने हैं।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana , Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD