Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा में नीट (यूजी)-2025 परीक्षा के आयोजन के पुख्ता प्रबंध

प्रदेश में 162 केंद्रों पर 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Apr 2025

Last updated on: May 01, 2025, 12:35 IST

हरियाणा में आगामी 4 मई को होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा का सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए प्रदेश भर में कुल 162 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 60,687 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने परीक्षा के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। 

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, उच्च शिक्षा निदेशक श्री राहुल हुड्डा ने भाग लिया, जबकि उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के प्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्य सचिव ने सुचारू, पेशेवर और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए नागरिक प्रशासन और एनटीए के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। 

उन्होंने सभी उपायुक्तों को एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेट्र्स के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए ताकि संचालन व्यवस्था को अंतिम रूप देने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी तैयारियों का आकलन करने और किसी भी कमी को पहले से ही दूर करने के लिए अधिकारी नामित केंद्रों का दौरा करें।

श्री रस्तोगी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया में किसी भी तरह की ढिलाई से सख्ती से निपटा जाएगा और जिला प्रशासन में उच्चतम स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने तक स्ट्रांगरूम की पूरी लॉगबुक बनाकर रखें। उपायुक्तों ने आश्वासन दिया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों में और उनके आसपास पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। उन्होंने भीड़-भाड़ को रोकने तथा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के लिए प्रभावी यातायात विनियमन की आवश्यकता पर भी बल दिया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में सबसे अधिक 6,672 परीक्षार्थी 18 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इसके बाद हिसार में 15 केंद्रों पर 6,332 परीक्षार्थी और फरीदाबाद में 17 केंद्रों पर 6,192 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। रोहतक में 15 केंद्रों पर 5,184 परीक्षार्थी जबकि रेवाड़ी में 12 केंद्रों पर 3,840 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

भिवानी में 7 केंद्रों पर 3,672 परीक्षार्थी और महेंद्रगढ़ में 8 केंद्रों पर 3,392 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मेवात (नूंह) में 4 केंद्रों पर 1329 परीक्षार्थी, कैथल में 4 केंद्रों पर 1634 परीक्षार्थी और करनाल में 7 केंद्रों पर 2,496 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जींद में 5 केंद्रों पर 2594 परीक्षार्थी, सोनीपत में 6 केंद्रों पर 2,437 परीक्षार्थी और पानीपत में 7 केंद्रों पर 2,430 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

अंबाला में 5 केंद्रों पर 2,344 परीक्षार्थी जबकि सिरसा में 5 केंद्रों पर 2,038 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। झज्जर में 6 केंद्रों पर 1,968 परीक्षार्थी, कुरुक्षेत्र में 7 केंद्रों पर 1,811 परीक्षार्थी, पलवल में 9 केंद्रों पर 2736 परीक्षार्थी और यमुनानगर में 5 केंद्रों पर 1,586 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

 

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana , Shatrujeet Kapur , Haryana Police , Haryana , DGP Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD