Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खोला होडल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाओं का पिटारा

मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ रुपए की तीन विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Moolchand Sharma, Krishan Pal Gurjar, Gaurav Gautam
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होडल (पलवल) , 30 Apr 2025

Last updated on: May 01, 2025, 11:48 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अक्षय तृतीया के अवसर पर पलवल जिला के होडल विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात दी। होडल विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने होडल विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 5-5 करोड़ रुपए, डीएचबीवीएन के होडल में कार्यालय भवन के लिए 3.54 करोड़ रुपए व हसनपुर में 1.95 करोड़ रुपए, नीरपुर, कोराली, पेंगलतु व सीहा में सब हेल्थ सेंटर, सीहा में फ़सल खरीद केंद्र, होडल में पुन्हाना मोड़ तक ड्रेन के लिए 1.50 करोड़, हसनपुर में उप तहसील को तहसील का दर्जा, विभिन्न तालाबों का पुनरुद्धार तथा क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री बुधवार को पलवल जिला के होडल में आयोजित बृज विकास रैली को सम्बोधित कर रहे थे। साथ ही, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और होडल के विधायक श्री हरिन्द्र सिंह द्वारा  रखी गई अधिकतर मांगों को मौके पर ही मंजूर किया। साथ ही शेष मांगों को व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) अध्ययन करवाने के उपरांत पूरा करवाने की बात कही।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के शुभ और पुण्य पर्व पर आप सबके बीच आकर मन अत्यंत प्रसन्न है। उन्होंने इस पावन पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बृज भूमि होडल में आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। होडल का नाम जब भी लिया जाता है, हमारे मन में एक ऐसा चित्र उभरता है, जहां की मिट्टी में मेहनत, वीरता की गाथाएं और संस्कारों की खुशबू विद्यमान है। 

यह वही वीर भूमि है, जहां महारानी किशोरी जैसी वीरांगना ने जन्म लिया। महारानी किशोरी जी की वीरता, त्याग और सेवा भावना हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह क्षेत्र उस  सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का भाग है, जिसने महाभारत के युद्ध और कथाओं को आकार दिया।उन्होंने कहा कि इस जनसभा का उद्देश्य आप सबसे सीधे संवाद करना, आपकी आकांक्षाओं को जानना और आपसे मिलकर एक नए हरियाणा का सपना देखना और उसे साकार करना। 

इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारी प्राथमिकता थी, है और प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह सरकार आपकी सरकार है। हमारा एकमात्र उद्देश्य ‘हर क्षेत्र का विकास, हर नागरिक का उत्थान’ है। हम होडल को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, रोजगार के क्षेत्र में विशेष पहल करते हुए, हम होडल को आगे बढ़ाएंगे।

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने बृज विकास रैली में होडल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत की 3 परियोजनाओं के उद्घाटन किए। इनमें 5 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से नगर परिषद भवन, 2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से उप-तहसील भवन का निर्माण तथा 1 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से रामगढ़ गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण शामिल है।

होडल विधानसभा क्षेत्र के विकास पर 700 करोड़ रुपए हुए खर्च

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दो कार्यकालों में हमारी सरकार ने होडल क्षेत्र में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं। जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 236 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए। उन्होंने होडल के विकास से जुड़ी उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि टाउन में जलापूर्ति बढ़ाने के लिए बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण और पाइप लाइन बिछाने का कार्य 12 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। 

होडल शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए 6 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से ड्रेन का निर्माण किया गया। जलापूर्ति योजना, पेंगतलू का निर्माण 8 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से किया गया है। नई अनाज मंडी, होडल का विकास 8 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से किया गया है। बंचारी में 66 के.वी. सब-स्टेशन की स्थापना 7 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से की गई। होडल के सती सरोवर का नवीनीकरण 6 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

विकास परियोजनाओं से बदली पलवल की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने पलवल जिला के विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अपने पिछले दो कार्यकालों में जिला पलवल को विकसित करने के लिए कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य 2,345 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है। वेस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर के रेवाड़ी-मदार सेक्शन का निर्माण जारी है। इसी तरह कुंडली-सोनीपत और सोहना-मानेसर के लिए 5,618 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ‘हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर‘ निर्माणाधीन है। 

प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास के लिए दुधौला में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। पलवल-हसनपुर वाया कौशक सड़क को चौड़ा व मजबूत करने का कार्य 23 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से किया गया है। वहीं पलवल शुगर मिल की पिराई क्षमता 12 करोड़ रुपये की लागत से बढ़ाई गई।इस दौरान विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री ने 10 साल में हर क्षेत्र  के विकास को किया दोगुना : कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। उन्होंने बीते एक दशक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व हरियाणा की सरकारों के कार्यकाल को हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति का कालखंड बताया। इस अवधि में विमानन, रेलवे, ऊर्जा, सामाजिक न्याय, क़ृषि आदि के लिए आबंटित बजट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 

क़ृषि क्षेत्र की बात करें तो यूपीए शासन काल के 21 हजार करोड़ रुपए के बजट को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में 4.50 लाख करोड़ रुपए तथा ऊर्जा क्षेत्र में 43,000 करोड़ रुपए की तुलना में एक लाख 43 हजार करोड़ रुपए हो गया। मुख्यमंत्री की कार्यशेली को प्रशंसनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सादगी, मिलनसारिता व जनता से जुड़ाव ने प्रदेश की राजनीति को निर्मल कर दिया।

मुख्यमंत्री ने दिया खेल व खिलाडियों को बढ़ावा : गौरव गौत्तम

युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता व खेल राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री गौरव गौतम ने पुलवामा की घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में आतंकवाद के सफाए में बड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कि उन्होंने मुख्यमंत्री की शपथ बाद में ली लेकिन उससे पहले प्रदेश के हजारों युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी ज्वाइन करवाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के खेल एवं खिलाडियों को आगे बढ़ाने का काम किया। 

होडल के विधायक एवं रैली के संयोजक श्री हरिन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पूर्व में विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के विकास के लिए 84 करोड़ रुपए, पीने के पानी की योजना व नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की योजनाओं को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक श्री मूलचंद शर्मा, विधायक श्री सतीश फागना, डा. कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Moolchand Sharma , Krishan Pal Gurjar , Gaurav Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD