Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

डॉ. बलजीत कौर ने श्री मुक्तसर साहिब में 1300 एकड़ भूमि की सिंचाई के लिए ₹2 करोड़ की भूमिगत पाइपलाइन की आधारशिला रखी

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Malout, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलोट/श्री मुक्तसर साहिब , 29 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 11:19 IST

पंजाब सरकार नहरों के पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, इस बात का प्रगटावा सामाजिक सुरक्षा एवं महिला तथा बाल विकास, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अबोहर ब्रांच नहर गांव झोरड़ से शेरगढ़ ज्ञान सिंह वाला तक 7 किलोमीटर लंबी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन के नींव पत्थर रखने के मौके पर किया। उन्होंने बताया कि इस अंडरग्राउंड पाइप लाइन पर तकरीबन 2 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, इस पाइप लाइन से करीब 1300 एकड़ के रकबे को सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाया जाएगा, इससे किसानी की नुहार बदलेगी।

इस मौके पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि ज़िला श्री मुक्तसर साहिब इलाके की धरती के नीचे का पानी खारा होने के कारण खेती के लिए फायदेमंद नहीं है, यह पाइप लाइन पड़ने से किसानों के खेतों में नहरों का पानी मुहैया करवाया जाएगा, इस पानी से जहां धरती की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी वहीं फसलों की पैदावार में भी वृद्धि होगी और कृषि के धंधे से किसानों को होने वाली आमदनी में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का गांव वासियों को यह बड़ा तोहफा है, इससे गांव वासियों की पिछले 50 सालों की मांग पूरी हुई है और बंजर जमीन तक नहरों के पानी को पहुंचाया जा रहा है।

इस मौके पर अरशदीप सिंह सिद्धू निजी सचिव, चेयरमैन जगदेव सिंह बाम, चेयरमैन जशन बराड़, कुलविंदर बराड़ स्पोक्स पर्सन, सरपंच सुमन रानी, नेत राम, यूथ नेता राम स्वरूप शेरगढ़, हरप्रीत सिंह पंच, गुरमीत सिंह पंच, आकाशदीप पंच, जसप्रीत कौर पंच, पवनदीप कौर पंच, सुखराज सिंह राज पंच, नैब सिंह पंच, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, राजविंदर सिंह तरखान वाला, गुरमेल सिंह खाने की ढाब, रुपिंदर पाल सिंह, बंता सिंह हाजिर थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Malout , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD