Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

2 मई को विलेज डिफेंस कमेटियों को जागरुक करने के लिए करवाया जाएगा जिला स्तरीय समागम : आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने जेम्स कैंब्रिज स्कूल में अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Apr 2025

Last updated on: Apr 29, 2025, 14:38 IST

जिले में नशे के खिलाफ छेड़े गए 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई, जिसमें एसएसपी संदीप कुमार मलिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि 'विलेज डिफेंस कमेटी - पिंडा दे पहिरेदार' से संबंधित जिला स्तरीय समागम 2 मई को जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इन कमेटियों की भूमिका गांवों को नशे से मुक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए उन्हें उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करना आवश्यक है। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सभी संबंधित विभागों को उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से समझाई और निर्देश दिया कि वे कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। 

उन्होंने कहा कि हर विभाग को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना होगा ताकि इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य, यानी नशा मुक्त समाज की स्थापना, साकार हो सके।एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक ने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से भी 'पिंडा दे पहिरेदार' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गांवों में सक्रियता बढ़ाने के लिए कमेटी के सदस्यों को नशा तस्करी से संबंधित जानकारी देने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और समय पर रिपोर्ट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सहायक कमिश्नर ओइशी मंडल, एस.पी मेजर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव कुमार, एस.डी.एम टांडा परमप्रीत सिंह, डी.एस.पी मनप्रीत शीमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

      

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD