Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंचकूला ब्राह्मण महाकुंभ में वीरेश शांडिल्य ने कहा सांसद कार्तिकेय शर्मा ब्राहामण समाज का सुरक्षा कवच

सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विनोद शर्मा परिवार 36 बिरादरी का हितैषी, शांडिल्य ने विनोद शर्मा, शक्ति रानी शर्मा व कार्तिकेय शर्मा को पंचकूला में ब्राहामण महाकुंभ करने पर बधाई दी

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 28 Apr 2025

Last updated on: Apr 29, 2025, 12:38 IST

ब्राह्मण एम महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा उनके सांसद बेटे कार्तिकेय शर्मा व माता शक्ति रानी शर्मा को ब्राहामण समाज का सुरक्षा कवच बताया और कहा कि विनोद शर्मा परिवार हर समाज का भला सोचता है और विनोद शर्मा परिवार जनता की सेवा नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर करता है। वीरेश शांडिल्य ने सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में भगवान परशुराम जयंती पर बुलाए गए महाकुंभ पर न केवल विनोद शर्मा उनकी विधायक पत्नी शक्ति रानी शर्मा व परशुराम जयंती समारोह के आयोजक सांसद कार्तिकेय शर्मा को बधाई दी और उनको रूद्राक्ष व मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया। 

ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सांसद कार्तिकेय शर्मा व उनके पिता पंडित विनोद शर्मा जो देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंम्हाराव की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे आज पूरे देश के ब्राहामणों को इस परिवार पर गर्व है। वीरेश शांडिल्य ने कहा जिस तरह पंचकूला में विनोद शर्मा व कार्तिकेय शर्मा के आहवान पर ब्राहामण महाकुंभ में भीड़ एकत्रित हुई इससे यह संदेश चला गया कि सांसद कार्तिकेय शर्मा अब ब्राहामणों की आवाज बन चुके हैं। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कार्तिकेय शर्मा एक वटवृक्ष बन चुके हैं और समाज उनके नेतृत्व में अपने आप को मजबूत समझने लग गया है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राहामण महाकुंभ देख स्वयं मुख्यमंत्री नायब सैनी भी हैरान हो गए। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह बतौर ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिकय शर्मा के साथ कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे क्योंकि कार्तिकेय शर्मा व विनोद शर्मा से मजबूत ब्राहामण समाज के लिए कोई सुरक्षा कवच नहीं है और आने वाले समय में पूरे देश के ब्राह्मणों की आवाज कार्तिकेय शर्मा होंगे क्योंकि वह अपने ब्राहामण समाज के साथ साथ 36 बिरादरी का भला करने की सोच रखते हैं। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि ब्राहामण महापंचायत के सैंकड़ों सदस्य भी सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा आयोजित ब्राहामण महाकुंभ में पहुंचे।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD