Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सरकारी स्कूलों को हर पहलू में बेहतरीन सुविधाएं प्रदान कर रही है पंजाब सरकार : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने 'पंजाब शिक्षा क्रांति' के तहत सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबादपुरा में 9.55 लाख रुपये की लागत से तैयार क्लास-रूम का उद्घाटन किया

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 27 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 13:36 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज राज्य सरकार की  'पंजाब शिक्षा क्रांति' पहल अधीन सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल आबादपुरा में 9.55 लाख रुपये की लागत से बने स्मार्ट क्लास-रूम का उद्घाटन करते कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को हर पहलू में बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे भविष्य में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकें।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के कारण आज सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के समान सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करवाया है।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब के सभी स्कूलों में साइंस लैब, आधुनिक कक्षाएं, खेल के मैदान, शानदार कमरे और फर्नीचर जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने ही शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, विदेशों के प्रतिष्ठित संस्थानों से अध्यापकों को प्रशिक्षण दिलवाना, सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा प्रदान करना, बस सेवा, कैंपस मैनेजर, सुरक्षा गार्ड आदि जैसी पहल की है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के मानक को और ऊंचा उठाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान शिक्षा बजट में वृद्धि की है।बच्चों को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के लिए खेल क्षेत्र के लिए 979 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसके अलावा, पंजाब के हर गांव में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करके उन्हें नशों से बचाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व सुधारों के कारण सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। श्री भगत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में पढ़ाना पसंद कर रहे हैं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्कूल को विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में स्कूल को यदि कोई आवश्यकता हो तो उनके ध्यान में लाया जाए, उसे पूरा किया जाएगा।

स्कूलों में नशे के विरुद्ध जागरूकता पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने अध्यापकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करें ताकि उन्हें इस बुराई का शिकार होने से बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने के लिए भी प्रेरित करने को कहा।

इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने स्कूल प्रिंसिपल सोनिया धवन को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तथा अध्यापकों को भी सम्मानित किया।इससे पहले कैबिनेट मंत्री का स्कूल पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी गुरिंदरजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी व अन्यों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर पंजाब शिक्षा क्रांति संयोजक संजीव भगत, आप नेता गुरनाम सिंह, ब्लॉक नोडल अधिकारी सुनीता सहोता, लेक्चरार प्रवीण बाला, गुरप्रीत सिंह, नीरजा, सरोज बाला, अंजू, सुधा, पुष्पा, चरणजीत, पूजा कौरा और परमजीत कौर के अलावा स्कूल का पूरा स्टाफ, विद्यार्थी और विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD