Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने दी बधाई

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं का आह्वान

Rao Inderjit Singh, Rao Inderjeet Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:43 IST

जिला गुरुग्राम में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन देशभर में हो रहे 15वें रोजगार मेला का हिस्सा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर नियुक्त हुए 51,000 से अधिक युवाओं को संबोधित किया। इससे पूर्व गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सहित उपस्थितजन ने दो मिनट का मौन रख कर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।

राव इंद्रजीत सिंह ने युवाओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज की यह नियुक्तियाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की रोजगार सृजन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर प्रयासरत है कि देश के युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएँ, बल्कि उन्हें देश की विकास यात्रा का एक सशक्त सहभागी भी बनाया जाए।

राव इंद्रजीत सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि रोजगार मेला केवल नौकरियाँ उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा-भावना के साथ करेंगे। 

उन्होंने आशा जताई कि ये युवा अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे और अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँगे। रोजगार मेला, सरकार की युवाओं को रोजगार से जोड़ने की प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश के विकास में युवाओं की भूमिका को मजबूत बनाना है।

 

Tags: Rao Inderjit Singh , Rao Inderjeet Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD