Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बैंकिंग संस्थाओं को सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अधिक से धिक वित्तीय सहायता प्रदान करने का आह्वान किया

कहा, गरीबों को आसान ऋण की पहुंच से देश से गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:26 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज बैंकिंग संस्थाओं से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कमजोर वर्गों को अधिक से अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करने की अपील की ताकि सामाजिक-आर्थिक विकास का मिशन सही मायनों में हासिल किया जा सके।

यूको बैंक के युवा एवं महिला कर्मचारियों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने उनसे गरीबों को अधिक से अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करके देश में सामाजिक-आर्थिक विकास में अग्रणी बनने का आह्वान किया। उन्होंने गरीबी उन्मूलन में वित्तीय संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला, जो अनेक वित्तीय योजनाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर सकती है। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समय की मांग है कि नए कारोबार शुरू करने के लिए अधिक से अधिक ऋण मुहैया करवाया जाए ताकि देश में उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की मदद करके वित्तीय समावेशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की जिम्मेदारी बैंकिंग कर्मचारियों के कंधों पर है।

कैबिनेट मंत्री ने बैंकिंग संस्थाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण पर विशेष जोर देने के लिए कहा, क्योंकि वे ऐसी योजनाओं और ऋणों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित इन योजनाओं/ऋणों का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों को सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है।

इससे पहले संगठन के चेयरमैन के. विजयन, अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, महासचिव पार्थ चंद ने कैबिनेट मंत्री का समागम में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD