Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 5000 स्कूली छात्रों ने मेगा रैली में हिस्सा लिया

पंजाब सरकार पंजाब के हर कोने से नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध: लालजीत सिंह भुल्लर

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government,Tarn Taran, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:22 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशे  विरुद्ध” मुहिम के तहत राज्य से नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु जिला प्रशासन तरन तारन द्वारा आज विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें तरन तारन शहर के विभिन्न स्कूलों के 5000 से अधिक विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस विशाल जागरूकता रैली की अगुवाई पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने की और स्कूली विद्यार्थियों व समूह हाजरीनों को पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस नशा मुक्ति मुहिम में अपना सहयोग देने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर हलका विधायक तरन तारन डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, हलका विधायक खडूर साहिब श्री मनजिंदर सिंह लालपुरा, डिप्टी कमिश्नर तरन तारन श्री राहुल आई. ए. एस. के अलावा पंजाब वेयर हाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री गुरदेव सिंह लाखणा, जिला योजना कमेटी तरन तारन के चेयरमैन श्री गुरविंदर सिंह बेहरवाल, पंजाब वाटर रिसोर्स के चेयरमैन श्री रणजीत सिंह चीमा, वाइस चेयरमैन पंजाब खादी बोर्ड श्री हरप्रीत सिंह संधू, जिला प्रधान श्रीमती अंजू वर्मा और यूथ नेता श्री अंगद सिंह सोहल एस. डी. एम तरन तारन श्री अरविंदर पाल सिंह, एस. डी. एम. पट्टी श्री इंद्रप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर जनरल डॉ. करनवीर सिंह, जिला यूथ अफसर जसलीन कौर और जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अफसर श्री बिक्रमजीत सिंह पुरेवाल भी इस जागरूकता रैली का हिस्सा बने।

यह विशाल रैली श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल तरन तारन से शुरू होकर जंडियाला रोड, बोहड़ी चौक से होती हुई श्री दरबार साहिब तरन तारन में पहुंची। इस रैली के दौरान स्कूली विद्यार्थियों और समूह प्रतिभागियों ने लोगों को नशों से बचने का संदेश देते हुए नशों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और पंजाब सरकार की नशा मुक्ति मुहिम का सहयोग देने का प्रण लिया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पंजाब स. लालजीत सिंह भुल्लर ने जिला वासियों को आह्वान करते हुए कहा कि वे सभी अपने जिले और पंजाब को नशा मुक्त करने की मुहिम में अपना सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और समाज के हर वर्ग का सहयोग लेकर इस बुराई को जड़ से खत्म किया जाएगा।

स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार नशों को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज की इस विशाल जागरूकता रैली से भी लोगों को नशों के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जहां नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं नशे की दलदल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए उनका मुफ्त इलाज भी किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जो नौजवान नशे छोड़ रहे हैं, उनके पुनर्वास के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे नशों से दूर रहकर स्वस्थ व खुशहाल जीवन को चुनें।उल्लेखनीय है कि जिला वासियों और आम लोगों को नशों से बचने का संदेश देती हुई यह विशाल जागरूकता रैली श्री दरबार साहिब तरन तारन में पहुंचकर समाप्त हुई, जहां कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थियों व समूह प्रतिभागियों ने परमात्मा का ओट आसरा लेते हुए पंजाब के नशा मुक्त होने की अरदास की।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Tarn Taran , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD