Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आप सरकार की मेगा सफाई मुहिम,विधायकों,मंत्रियों और वॉलंटियरयो ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए मिलाया हाथ

मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने शहर को स्वच्छ बनाने हेतु सेनिटेशन वर्करों की मेहनत की सराहना की

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:17 IST

मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उचित सफाई को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री स हरदीप सिंह मुंडिया ने लुधियाना शहर के सभी विधायकों और मेयर के साथ आज लुधियाना शहर भर में व्यापक सफाई मुहिम शुरू की। पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स हरदीप सिंह मुंडिया ने जमालपुर चौक, चंडीगढ़ रोड से सफाई मुहिम की शुरुआत की जबकि लुधियाना शहर के विधायकों ने अपने-अपने हलकों से मुहिम की शुरुआत की।

लुधियाना दक्षिणी से विधायक श्रीमती राजिंदर पाल कौर छीना ने ढोलेवाल चौक से सफाई मुहिम की शुरुआत की, जबकि आत्म नगर से विधायक श्री कुलवंत सिंह सिद्धू ने भगवान चौक, गिल रोड से सफाई मुहिम की शुरुआत की। इसी तरह लुधियाना केंद्रीय से विधायक श्री अशोक पराशर पप्पी ने शगन पैलेस से और लुधियाना उत्तरी से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने बाल सिंह नगर से सफाई मुहिम की शुरुआत की। लुधियाना पूर्वी के विधायक श्री दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल और मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर ने वर्धमान चौक, चंडीगढ़ रोड से इस सफाई मुहिम की शुरुआत की। 

इसके अलावा पार्षद अमन बग्गा, निधि गुप्ता समेत अन्य ने भी सफाई मुहिम में हिस्सा लिया। नगर निगम कमिश्नर श्री आदित्य डचलवाल के दिशा निर्देशों पर नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर श्री परमदीप सिंह, संयुक्त कमिश्नर श्री अंकुर महिंद्रू और श्री अभिषेक शर्मा, जोनल कमिश्नर श्री नीरज जैन और श्री गुरपाल सिंह समेत अन्य नगर निगम अधिकारियों ने भी सफाई मुहिम में हिस्सा लिया।

इस व्यापक सफाई मुहिम के तहत आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों को कवर किया जाएगा। सड़कों, पार्कों आदि की सफाई के अलावा नगर निगम के संबंधित स्टाफ को जहां कहीं भी जरूरत हो सीवर लाइनों/सड़कों की नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गर्मियों के मौसम के दौरान निवासियों को किसी भी मुश्किल का सामना न करना पड़े। निवासियों को वेक्टर से पैदा होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए फॉगिंग भी की जाएगी। राज्य सरकार के नेतृत्व में चलाई जा रही इस सफाई मुहिम के दौरान नियमित सफाई गतिविधियां, अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम और लुधियाना में सामुदायिक भागीदारी के प्रयास शामिल होंगे।

लुधियाना के गुमनाम नायकों के प्रति दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कैबिनेट मंत्री स हरदीप सिंह मुंडिया ने आज सुबह जमालपुर चौक से मुख्य सफाई मुहिम की शुरुआत करते हुए सफाई कर्मचारियों को निजी तौर पर चाय और मिठाइयां बांटीं।कैबिनेट मंत्री ने शहर की सफाई बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों के अथक प्रयासों की सराहना की।कैबिनेट मंत्री मुंडिया, शहर के सभी विधायकों और मेयर ने लुधियाना के सभी निवासियों से इस नेक प्रयास में साथ देने की अपील की। 

उन्होंने आगे कहा कि सफाई मुहिम में सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर, कूड़े को अलग करके और पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं को अपनाकर नागरिक लुधियाना को सफाई और हरियाली का मॉडल बनाने में योगदान दे सकते हैं।उन्होंने जनता से अपील की कि वे खुली जगहों/प्लाटों पर कूड़ा न फेंककर शहर को साफ रखने में राज्य सरकार और स्थानीय अधिकारियों का समर्थन करें। उन्होंने इस सफाई मुहिम को जन आंदोलन बनाने के लिए निवासियों से साथ देने की अपील की।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD