Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की मौसम और आपदा संबंधी तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप तैयार किया

सरकार लगातार मौसम निगरानी व्यवस्था पर ज़ोर दे रही है, जिसके मद्देनज़र भारत में वर्ष 2026 तक 126 डॉपलर रडार होंगे

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, India Meteorological Department, IMD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2025

Last updated on: Apr 26, 2025, 14:58 IST

भारत की मौसम संबंधी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम के तहत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को भारत के मौसम एवं आपदा तैयारियों की समीक्षा के लिए, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और प्रमुख मंत्रालयों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की तथा सटीक पूर्वानुमान के लिए रोडमैप भी पेश किया।

केंद्रीय मंत्री ने देश भर में डॉपलर मौसम रडार (डीडब्ल्यूआर) कवरेज के विस्तार और मौसम विज्ञान प्रणालियों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने का आह्वान किया। वर्तमान में, दिल्ली में 18 स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) कार्यरत हैं। समीक्षा के दौरान, डॉ. सिंह ने अधिकारियों को 50 अतिरिक्त प्रणालियों की स्थापना में तेजी लाने का निर्देश दिया, जिनका दीर्घकालिक लक्ष्य 100 एडब्ल्यूएस तक बढ़ाना है। 

इस कदम का लक्ष्य दिल्ली के मौसम पूर्वानुमान के बुनियादी ढांचे को वैश्विक मानकों के बराबर लाना है। इन स्वचालित प्रणालियों को अत्यधिक विशिष्ट, सटीक और समय पर पूर्वानुमान देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो बदलते मौसम की निगरानी और उसके प्रभाव से संभलने की शहर की क्षमता को बढ़ाता है।

लगातार खराब मौसम की बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र, डॉ. जितेंद्र सिंह ने वास्तविक समय, प्रभाव-आधारित पूर्वानुमान की तत्काल ज़रुरत पर जोर दिया, जो नुकसान को कम करने और लोगों की ज़िंदगी बचाने में मदद कर सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, “कोई भी मौसम संबंधी खतरा अनदेखा या अप्रत्याशित नहीं होना चाहिए,” । 

उन्होंने देश के हर कोने तक पहुँचने वाली एक मज़बूत प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली बनाने के सरकार के संकल्प को दोहराया। समीक्षा बैठक का मुख्य आकर्षण डॉपलर मौसम रडार नेटवर्क का महत्वाकांक्षी विस्तार था, जो वर्तमान में 37 परिचालन रडार से बढ़कर 2025-26 तक 73 और साल 2026 तक 126 तक पहुंचाने की योजना है। 

नए इस्टालेंशन को बेंगलुरु, रायपुर, अहमदाबाद, रांची, गुवाहाटी और पोर्ट ब्लेयर जैसे उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बनाने की योजना बनाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री को रडार साइटों के चयन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “मिशन मौसम” की समग्र प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसका मकसद भारत के मौसम निगरानी बुनियादी ढांचे में क्रांति लाना है। 

इस योजना में बेहतर उपग्रह मौसम विज्ञान प्रणाली, उन्नत संख्यात्मक भविष्यवाणी मॉडल और अधिक मजबूत रडार-आधारित पूर्वानुमान तंत्र शामिल हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि, "अधिक सटीकता के साथ संवेदनशील मौसम की घटनाओं पर नज़र रखने की क्षमता से न केवल आपदा प्रबंधन प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों, मछुआरों, विमानन और विभिन्न अन्य क्षेत्रों को भी सीधे लाभ मिलेगा।" 

इस बैठक में पृथ्वी विज्ञान सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन और आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय मोहापात्रा जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। समीक्षा बैठक में प्रमुख मौसम संबंधी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए लंबित वित्तीय आवंटन और अनुमोदन का भी जायजा लिया गया। 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंत्रालयों से समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निर्णयों को तेज़ करने का आग्रह किया। जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम प्रणालियों की अप्रत्याशितता बढ़ती जा रही है, इसलिए रडार कवरेज को बढ़ाने और पूर्वानुमानों के अधिक कुशल प्रसार को देश की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। 

मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, यह बैठक जलवायु के सशक्तिकरण और आपदा जोखिम को कम करते हुए वैश्विक नेता बनने की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय मंत्री की समीक्षा बैठक ने भारत की मौसम संबंधी चुनौतियों के लिए अधिक समन्वित और तकनीकी रूप से उन्नत प्रतिक्रिया के लिए कार्यप्रगति को तेज़ रफ्तार प्रदान की है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , India Meteorological Department , IMD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD