Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आप सरकार द्वारा पंजाब के प्रत्येक ब्लॉक में से एक नशा मुक्त गाँव को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा : तरुनप्रीत सिंह सौंद

सर्वसम्मति वाली पंचायतों को चेक देने के लिए इस वर्ष 135 करोड़ रुपये रखे गए

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Apr 2025

Last updated on: Apr 26, 2025, 11:42 IST

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंचायतों के लिए और गांवों के विकास के लिए अनूठी और बड़ी पहलें शुरू की हैं। स्थानीय पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को चेक देने के लिए कुल 150 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। 15 करोड़ रुपये पिछले वित्तीय वर्ष में रखे गए थे और मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 135 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले साल पंचायती चुनावों के दौरान पंजाब में सर्वसम्मति से 3044 ग्राम पंचायतें चुनी गई हैं। सर्वसम्मति से बनी पंचायतों को आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक 5-5 लाख रुपये के चेक देने शुरू कर दिए गए हैं और बीते कल पंचायत दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने 5 पंचायतों को यह चेक खुद सौंपे।सौंद ने बताया कि पंजाब के सरपंचों को आम आदमी पार्टी की सरकार ने मानदेय में पिछली बार की तुलना में 67 फीसदी की वृद्धि करके 2000 रुपये प्रति महीना देने का ऐलान भी किया है। 

इससे सरकारी खजाने से प्रति वर्ष सरपंचों को 31.70 करोड़ रुपये का मानदेय दिया जाएगा। राज्य में कुल 13236 सरपंच हैं।उन्होंने कहा कि 2006 में सरपंचों को 600 रुपये महीना मानदेय देना शुरू किया गया था जिसे 2012 में बढ़ाकर 1200 रुपये किया गया लेकिन यह कभी भी लगातार नहीं दिया गया। अब आम आदमी पार्टी की सरकार मानदेय को बिना किसी रुकावट के देना जारी रखेगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत पंजाब के प्रत्येक ब्लॉक में से एक नशा मुक्त गाँव को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने का अहम ऐलान किया है। यह इनाम अपनी तरह का पहला ऐसा इनाम है जो किसी राज्य की सरकार ने शुरू किया है। पंजाब में कुल 154 ब्लॉक हैं।

सौंद ने कहा कि पिछली सरकारों ने गांवों के विकास के लिए कोई पहल नहीं की। 1993 में पंचायत दिवस की स्थापना के बाद पहली बार पंजाब में पंचायत दिवस आम आदमी पार्टी की सरकार ने मनाया। उन्होंने बताया कि समारोह में 23 जिलों में से 700 से ज्यादा पंच सरपंच आए। इस मौके पर कुल 35 सम्मान दिए गए। जिसमें 10 सरपंच, 15 सेल्फ हेल्प ग्रुप और बढ़िया काम करने वाले 10 पंचायत सचिव शामिल थे।

उन्होंने बताया कि एक और अहम फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री ने कल ही ऐलान किया है कि सरकार और पंचायती राज संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक सलाहकार बोर्ड का गठन भी किया जाएगा, जिसमें 3 सदस्य जिला परिषदों से, 5 सदस्य ब्लॉक समितियों में से और प्रत्येक जिले से 2 सरपंच (कुल 46 सरपंच) लिए जाएंगे। सौंद ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए इस साल पंजाब सरकार द्वारा रखे 4573 करोड़ रुपये के बजट से राज्य के गांवों की दशा और दिशा सुधारने के लिए सहृदय प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD