Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अमन अरोड़ा द्वारा पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा

हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Jai Krishan Rouri,Raj Kumar Chabbewal,Karambir Singh Ghuman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Apr 2025

Last updated on: Apr 25, 2025, 11:16 IST

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी तथा आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए इस अपूरणीय क्षति को साझा किया।

स्थानीय श्री बड़े हनुमान जी मंदिर और श्री केशो मंदिर में मृतकों की स्मृति में प्रार्थना कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह गहरा दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकियों को उनके घरों में घुसकर मारा जाए। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित इस हमले और इसके षड्यंत्रकारियों का खात्मा समय की प्रमुख आवश्यकता है। लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पहलगाम हमले के 26 मृतकों को याद करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि यह देशवासियों के लिए अत्यंत दुखद और असहनीय घटना है। 

उन्होंने कहा कि समस्त देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि आतंकियों और हमले के साजिशकर्ताओं को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर भ्रमण पर गए सैलानियों पर हुआ यह बर्बर हमला देश-विदेश में कड़ी निंदा का विषय बन गया है।

मंदिरों में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमन अरोड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस हमले के बारे में हमारी खुफिया एजेंसियों को पहले से कोई जानकारी नहीं थी और घाटी में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात नहीं थे। उन्होंने कहा कि देश की सेना में 1,80,000 पद खाली पड़े हैं, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से भरा जाना चाहिए ताकि देश और नागरिकों को आंतरिक व बाहरी खतरों से बचाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि सिर्फ बयानों से काम नहीं चलेगा, किसी न किसी को जिम्मेदारी लेनी ही होगी। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों ने सवाल उठाए हैं कि हमले के बाद सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया क्यों नहीं हुई, जबकि पर्यटकों की भारी भीड़ वाली जगह पर पहले से पर्याप्त बल तैनात होना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि देश को एक पूर्णकालिक गृह मंत्री की आवश्यकता है, क्योंकि मौजूदा गृह मंत्री जोड़ तोड़ की राजनीति में व्यस्त हैं। 

गृह मंत्री की जिम्मेदारी है कि देश की 140 करोड़ आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, वाइस चेयरमैन एच.एस. बख्शी, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jai Krishan Rouri , Raj Kumar Chabbewal , Karambir Singh Ghuman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD