Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आगामी 31 मई के पश्चात गुरूग्रामवासियों को कुल 670 एमएलडी जलापूर्ति की जाएगी : नायब सिंह सैनी

गुरूग्राम में 400 नई इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएगी-मुख्यमंत्री

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुरूग्राम , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 24, 2025, 13:53 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 31 मई के पश्चात गुरूग्रामवासियों को कुल 670 एमएलडी जलापूर्ति की जाएगी। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को किसी भी पानी की दिक्कत न हों। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गुरूग्राम में 400 नई इलैक्ट्रिक बसें भी संचालित की जाएगी।

मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम में आयोजित गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण की 14वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विकास की गति को तेज करने के लिए लगभग 3034.82 करोड़ रुपए के बजट को भी मंजूरी दी गई है। बैठक में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी और मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहें। बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में विकास कार्यों की गति को बढ़ाया जाए ताकि लोगों को समयबद्ध तरीके से सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

जीएमडीए की पिछली बैठक के संबंध में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा-कचरा उठाने वाली कंपनी इकोग्रीन को  नया नोटिस भेजा जाए और उसकी प्रोपर्टी अटैच करके सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार, रेनवाटर हारवेस्टिंग के बारे में जानकारी हासिल कर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए  कि आगामी 10 दिन के अंदर-अंदर टेंडर करें और कार्यवाही अमल में लाए।

मुख्यमंत्री ने नजफगढ़ ड्रेन के साथ लगते हुए गांवों में जलभराव की समस्या पर चिंता जताई और अधिकारियों से कहा कि इस बारे में ठोस योजना बनाई जाए ताकि जलभराव से निजात मिल सके । बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि वजीराबाद में बनाए जाने वाले स्टेडियम का कार्य आरंभ कर दिया गया है और आगामी जून-2026 तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

700 बिस्तर वाला अस्पताल, नए बस अड्डे के निर्माण की समीक्षा, कार्यवाही को तेजी से आगे बढाने के दिए निर्देश

नायब सिंह सैनी ने गुरूग्राम में बनाए जाने वाले 700 बिस्तर के अस्पताल की प्रगति की भी समीक्षा की और इस संबंध में की जा रही कार्यवाही को आगे बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम में बनाए जाने वाले बस अड्डे के कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी एक माह के भीतर बस अड्डे के निर्माण संबंधी टेंडर लगा दिया जाएगा।

विभिन्न फलाईओवरों का होगा निर्माण, ताऊ देवी लाल स्टेडियम का होगा अपग्रेडेशन

इसी तरह, मुख्यमंत्री को बताया गया कि सैक्टर 45-46-51-52 में लगभग 52 करोड़ रूपए की लागत से फलाईओवर बनाए जाएंगें और इस बारे में 31 मई तक टेंडर लगा दिए जाएंगें। ऐसे ही, सैक्टर 85-86-89-90 के जकंशन में भी फलाईओवरों का निर्माण किया जाएगा जिस पर 59 करोड़ रूपए का खर्च आएगा और इस परियोजना की डीपीआर 30 अप्रैल तक सौंप दी जाएगी। गुरूग्राम में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के अपग्रेडेशन के लिए लगभग 634 करोड़ रूपए की प्रशासनिक मंजूरी दी गई और इसके सुदृढीकरण के लिए अध्ययन किया जा रहा हैं।

सड़कों का होगा सुदृढीकरण, ट्रीटमेंट प्लांटों की बढाई जाएगी क्षमता

बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि वाटिका चौक से एनएच 48 सीपीआर तक एसपीआर सड़क का अपग्रेडेशन किया जाएगा । इसी प्रकार, वर्तमान मुख्य पंम्पिग स्टेशन, धनवापुर के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 116 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई और इस कार्य का टेंडर 30 अप्रैल तक आंमत्रित किया जाएगा। 

वहीं, 100-100 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, चंदू और बसई  का निर्माण भी किया जाएगा तथा सैक्टर 76-80 में मास्टर स्ट्राम वाटर ड्रेनेज  सिस्टम को बिछाने के लिए लगभग 119 करोड़ रूपए के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में बताया गया कि 120 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, बहरामपुर और 100 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, धनवापुर के लिए टेंडर किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सैक्टर 107 में  100 एमएलडी के दो एसटीपी निर्मित किए जाएंगें।

शहर की पुरानी पाईपलाईन बदली जाएगी, सीवरेज सिस्टम होंगे सील्टफ्री

बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि भविष्य की मांग को देखते हुए 1300 एमएम की एमएस पाईपलाईन को बदला जाएगा जोकि 11.5 किलोमीटर लंबी होगी और जिस पर लगभग 110 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इसी प्रकार, 134 करोड़ रूपए की लागत से ओल्ड मास्टर सीवर लाईन का सुदृढीकरण और सीवरेज सिस्टम को सील्टफ्री किया जाएगा। 

इसी तरह से दिल्ली-रेवाड़ी रेल लाईन पर मास्टर वाटर सप्लाई लाईन पर तीन कल्वर्ट अंडर रेलवे लाईन बनाए जाएंगें, जिस पर 52 करोड़ रूपए की राशि खर्च होगी।इसी प्रकार से विभिन्न अन्य परियेाजनाओं के संबंध में भी मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द कार्य आरंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और परियोजनाओं को लागू करने में आ रही बाधाओं को दूर करने के  निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। 

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अशोक खेमका, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, जीएमडीए के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त विकास गुप्ता, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, मानेसर मेयर डा इंद्रजीत सहित अन्य  वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Gurugram Metropolitan Development Authority , GMDA , Gurugram , Rao Narbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD