Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा क्रांति से ना केवल आपके परिवार बल्कि देश की तकदीर बदलेगी : करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 24, 2025, 09:43 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने आज सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल, फैजपुरा सी ब्लॉक रंजीत  एवेन्यू और स्कूल ऑफ़ एमीनेंस करमपुरा में कमर्शियल लैब, केमिस्ट्री लैब, बायो लैब, कमरों का निर्माण, नए टॉयलेट सेट और नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को समर्पित किया गया तथा विद्यार्थियों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। 

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि "शिक्षा क्रांति’ अभियान की बदौलत पंजाब में सरकारी स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिले हैं और ये बदलाव विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सबसे बड़ा योगदान देंगे।  उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी का शिक्षा के माध्यम से प्रगति का दृष्टिकोण हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति से न केवल आपके परिवार बल्कि देश की तकदीर बदलेगी। 

उन्होंने कहा कि वे स्कूलों में किए गए सभी कार्यों को देखकर खुश हैं और शिक्षकों ने धन का बहुत बुद्धिमानी से उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का मानना ​​है कि कोई भी देश या राष्ट्र शिक्षा के बिना प्रगति नहीं कर सकता, इसलिए शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए शिक्षा क्रांति कार्यक्रम तैयार किया गया है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्कूल बुक्स, मुफ्त यूनिफार्म और मिड डे मिल्स की सुविधा दे रही है। 

उन्होंने कहा कि स्कूल ऑफ एमीनेंस में स्मार्ट बोर्ड भी दिए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को विदेश से ट्रेनिंग दिलवा रही है।इस अवसर पर समाज सेवक रितेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत कटारिया, वार्ड नंबर 7 के पार्षद बॉबी हंस, अंकुर गुप्ता इंचार्ज वार्ड नंबर 6, साहिल सागर, बलविंदर काला, स्कूल के हेड मास्टर हरदयाल सिंह, प्रिंसिपल अन्नू बेदी,स्कूल मैनेजमेंट, विद्यार्थी और विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD