Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा सरकार सेना की सभी पहलों में पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. सुमिता मिश्रा

अतिरिक्त मुख्य सचिव-गृह ने हरियाणा में नागरिक-सैन्य समन्वय को मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 22 Apr 2025

Last updated on: Apr 23, 2025, 13:12 IST

हरियाणा में आगामी नागरिक-सैन्य संपर्क सम्मेलन (सीएमएलसी)-2025 के संबंध में आज गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय सेना के मेजर जनरल रंजीव सिंह सैनी ने की।

बैठक के दौरान, भारतीय सेना (पश्चिमी कमान) और हरियाणा सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए तथा भूमि, सैनिकों व सेना के भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, हरियाणा सरकार के संबंधित विभागों के अधिकारियों और संबंधित जिला उपायुक्तों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

डॉ. मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों और उपायुक्तों को सीएमएलसी से संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिक-सैन्य सहयोग सुनिश्चित करने के लिए कार्यों को समय पर निष्पादित करने पर भी जोर दिया।

डॉ. मिश्रा ने सेवा विभाग को सेना द्वारा संचालित विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए आशा स्कूलों को अनुदान जारी करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बहादुरगढ़, पंचकूला और गुरुग्राम में सेना कल्याण आवास परियोजनाओं के मुद्दे पर, संबंधित उपायुक्तों को भूमि उपलब्धता रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये और हरियाणा षहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए सेना के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय करने को कहा।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को डीएसओआई, पंचकूला में पार्किंग के लिए अतिरिक्त भूमि के आवंटन हेतु औपचारिक प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सिंचाई, लोक निर्माण (भवन एवं सडकें), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों आदि के अधिकारियों की एक समिति गठित कर एयरफोर्स स्टेशन, बरवाला की चारदीवारी के बाहर ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और मरम्मत के मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सशस्त्र बलों के लिए राज्य की भागीदारी की आवश्यकता वाले सभी पहलों में पूर्ण सहयोग का आष्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के अग्निवीरों के लिए एक व्यापक कल्याण पैकेज तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उनके भविष्य और रोजगार के अवसरों को सुरक्षित करना है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण, श्री विजयेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा के शहीदों के लिए अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गई है और इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

बैठक के दौरान राज्य के वीरता पुरस्कार विजेताओं को नकद प्रोत्साहन, अंबाला कैंट में जल निकासी प्रणाली के पुनरुद्धार, चंडीकोटला में रक्षा भूमि के आदान-प्रदान आदि के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्रिगेडियर अरुण यादव, कर्नल जे एस संधू, कर्नल राजीव कुमार, कर्नल अर्नब मित्रा और सेना तथा विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana , Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD