Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फतेहाबाद की ग्राम पंचायत बरसीन में गठित हुई प्रदेश की पहली बालिका पंचायत

उपायुक्त मनदीप कौर ने नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों को सौंपे निर्वाचन प्रमाण पत्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 22 Apr 2025

Last updated on: Apr 23, 2025, 13:10 IST

जिला परिषद फतेहाबाद द्वारा गांव बरसीन में प्रदेश की पहली बालिका पंचायत का गठन किया गया। बालिका पंचायत का गठन उचित मतदान के माध्यम से किया गया, जिसमें 11 से 21 साल तक की बेटियों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जीत दर्ज की। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सुश्री मनदीप कौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए बालिका पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच व पंच सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

उन्होंने बताया कि गांव बरसीन में बालिका पंचायत का गठन पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर किया गया है। इसके बाद जिले के प्रत्येक गांव में बालिका पंचायत का गठन किया जाएगा जो बेटियों के हित में काम करेंगी। बालिका पंचायतों का गठन करने का जिला परिषद का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और लिंग समानता है।

उन्होंने बताया कि बालिका पंचायत बेटियों व महिलाओं को उनके अधिकारों बारे जागरूक करेगी, महिला विरूद्ध अपराधों बारे जागरूक करना, पोषण, सेनिटेशन बारे जागरूक करना, बालिका पंचायत के पास संवैधानिक व वित्तीय शक्तियां नहीं होंगी, लेकिन ये ग्राम सभा में भाग ले सकेंगी और अपने सुझाव देंगी। बालिका पंचायत शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता और लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर काम करेगी। पंचायत ग्राम पंचायत के साथ समन्वय में कार्य करेगी और उसकी बैठकों में भाग लेगी। बालिका पंचायत के सदस्यों को शासन, नेतृत्व और सामाजिक मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

Tags: Haryana Admin , Mandeep Kaur , Fatehabad , Barseen , Deputy Commissioner Fatehabad , DC Fatehabad , Balika Panchayat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD